प्रेम, करुणा और वात्सल्य की पहचान रखने वाली आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी यानी अम्मा 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में दो दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं. सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर अम्मा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा और भाजपा विधायक शिखा राय, गजेंद्र यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया.
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अम्मा का आशीर्वाद लिया और उनके जीवन को निःस्वार्थ सेवा व मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत बताया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमृताश्री स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिला सदस्यों को आर्थिक सहायता तथा साड़ियां वितरित कीं. जानकारी के अनुसार, इस पहल के माध्यम से 21 राज्यों में 15 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मुलाकात के दौरान अम्मा ने सबसे पहले यमुना की सफाई को लेकर पूछा, जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि यमुना लगभग 60 प्रतिशत साफ हो चुकी है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा, साथ ही अम्मा को अगली बार यमुना दर्शन का निमंत्रण भी दिया.
संस्था के विवरण के अनुसार, अम्मा के सेवा अभियानों के तहत गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए करीब 48 हजार घर बनाए गए हैं, स्वास्थ्य सेवाओं पर 807 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं, 55 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति से सहायता मिली है तथा अमृताश्री स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करीब दो लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हुआ है, जिनमें अमृता अस्पताल और अमृता विश्व विद्यापीठम जैसे संस्थान भी शामिल हैं.
कार्यक्रम में माता अमृतानंदमयी मठ के वरिष्ठ संन्यासी शिष्य और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि स्वामी शुभामृतानंद पुरी ने महोत्सव व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी, जबकि भाजपा विधायक शिखा राय ने अम्मा के सेवा कार्यों और स्वयं सहायता समूह से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया.
अपने संबोधन में अम्मा ने कहा कि प्रकृति, मनुष्यों और सभी जीवों के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाना ही सच्चा सत्कर्म है. समारोह में ब्रह्मस्थानम महोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया गया. इसके बाद अम्मा ने भजन और ध्यान कराया, और फिर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद दिया, जिससे कई भक्त भावविभोर हो उठे.
ये भी पढ़ें: 103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल
वसंत कुंज के ब्रह्मस्थानम मंदिर में आयोजित यह महोत्सव आध्यात्मिकता, भक्ति, महिला सशक्तिकरण और निःस्वार्थ सेवा के संगम के रूप में सामने आया. प्रेम, करुणा और सत्कर्म के माध्यम से समाज को जोड़ने का अम्मा का संदेश उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव रहा.
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…
जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…
सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…
Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…
मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…