देश

‘कितनी बदल गई है दिल्ली’, उर्दू कॉन्क्लेव में CMD उपेंद्र राय ने राजधानी की पहली यात्रा को किया याद

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस बुधवार (26 नवंबर, 2025) को ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ के बैनर तले भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस कॉन्क्लेव का विषय है ‘नए भारत की बात उर्दू के साथ’. यह कॉन्क्लेव उर्दू अकादमी दिल्ली (कला, संस्कृति और भाषा, दिल्ली सरकार) के सहयोग से आयोजित किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया. आगे उन्होंने उर्दू के इस कार्यक्रम के लिए सहयोग के लिए मंत्री कपिल शर्मा और दिल्ली सरकार का आभार जताया.

कार्यक्रम (Bharat Express Urdu Conclave) में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल और देश की अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां विशेष अतिथि के रूप में  शिरकत की.

क्या बोले CMD उपेंद्र राय?

दिल्ली के बारे में बात करते हुए CMD उपेंद्र राय ने कहा कि 5 जनवरी 1997 को वो पहली बार दिल्ली आए थे. उन्होंने उस वक्त को याद करते हुए कहा कि तब से लेकर अब तक दिल्ली काफी बदल गई है. हालांकि, एक दौर कांग्रेस का रहा. शीला दीक्षित उस समय प्रदेश  की मुख्यमंत्री रहीं. उस दौरान उन्होंने अपनी सीमा में बहुत अच्छा काम किया लेकिन जो विकसित भारत की बात हम भारत एक्सप्रेस के साथ कर रहे हैं. इसमें हमने देखा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद गली-गली जा रही हैं. काम कर रही हैं और काम करने वालों को प्रोत्साहित कर रही हैं.

CMD उपेंद्र राय ने दिल्ली सरकार के मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि नई सरकार रफ्तार के साथ काम कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने मंत्री कपिल मिश्रा के विजन की भी प्रशंसा की और कहा कि वह हमेशा नई चीजों को प्रोत्साहित करते हैं. पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी कपिल मिश्रा ने आगे बढ़कर कोऑर्डिनेट किया. इसी तरह सभी मंत्री बढ़िया काम कर रहे हैं और उन्हें मोटिवेशन मुख्यमंत्री से मिल रहा है. इसी दौरान अपने दर्शकों की फिक्र करते हुए CMD उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपने सवालों का सिलसिला शुरू किया.

कहां देख सकते हैं कार्यक्रम ?

उर्दू कॉन्क्लेव (Bharat Express Urdu Conclave) का हमारा यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. आप देश प्रदेश और विदेश की तमाम खबरों को सीधे सेटेलाइट पर देख सकते हैं. हमारा चैनल फ्री डिश के चैनल नंबर 69, डिशटीवी के चैनल नंबर 671 पर, D2H के चैनल नंबर 753 पर, टाटा प्ले के चैनल नंबर 535 पर, एयरटेल के चैनल नंबर 324 पर, JIO फाइबर के चैनल नंबर 495 पर, DEN के चैनल नंबर 314 पर, हैथवे के चैनल नंबर 214 पर, FW फास्टवे के चैनल नंबर 308 पर उपलब्ध है. इसके साथ ही आप हमारे यूट्यूब चैनल, तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ ही हमारे वेबसाइट और एप पर भी हर खबर से रूबरू हो सकते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

19 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

28 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

34 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago