देश

‘उर्दू को लिपि में मत बांधो, वो दिलों की जुबान है’, बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शाहिद सिद्दीकी

Urdu Language Technology Bharat Express Conclave: भारत एक्सप्रेस उर्दू के मंच से ‘न्यू इंडिया’ और भाषा के बदलते स्वरूप पर विचार साझा करते हुए शाहिद सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि भाषा केवल किसी विशेष लिपि से नहीं पहचानी जाती. जिस तरह पंजाबी देवनागरी, गुरुमुखी, उर्दू और रोमन में लिखे जाने के बावजूद पंजाबी ही रहती है, उसी तरह उर्दू को भी किसी एक लिपि के दायरे में सीमित नहीं किया जा सकता. ‘जश्न-ए-रेख्ता’ जैसे आयोजनों में उमड़ने वाला विशाल जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि उर्दू सीधे आम इंसान के दिल को छूती है.

भाषा का लचीलापन और ‘हिंदुस्तानी’ का प्रभाव

​उन्होंने कहा कि सत्तर के दशक में जब दूरदर्शन ने शुद्ध हिंदी के अत्यधिक प्रयोग पर जोर देकर उर्दू शब्दों को हटाने की कोशिश की, तो दर्शकों ने दूरदर्शन देखना तक कम कर दिया था. 1980 के दशक में महात्मा गांधी के ‘हिंदुस्तानी भाषा’ के विचार को अपनाकर दूरदर्शन पर कार्यक्रम शुरू किए गए. यही आम बोलचाल की हिंदुस्तानी भाषा आगे चलकर भारतीय मीडिया की पहचान बनी. कोई भी जुबान तभी जिंदा रहती है जब वह जमाने और तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चले.

​किताबत से कंप्यूटर: परंपरा और आधुनिकता का संतुलन

पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए शाहिद सिद्दीकी ने बताया कि उर्दू अखबारों के दफ्तर और किताबत (कैलीग्राफी) की खुशबू में वे पले-बढ़े हैं. इसके बावजूद, उन्होंने महसूस किया कि यदि उर्दू नई तकनीक को नहीं अपनाएगी, तो पिछड़ जाएगी. उर्दू को किसी बाहरी दुश्मन से नहीं, बल्कि बदलाव से इनकार करने वाले रवैये से खतरा है. इसी दूरदर्शिता के साथ पुराने किताबत सेंटरों को बंद करके उर्दू कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटरों में बदला गया.

ये भी पढ़ें-‘जाम-ए-जहांनुमा’ से 2047 का विजन! भारत एक्सप्रेस के ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में बोले डॉ. शम्स इकबाल- तकनीक ही उर्दू का भविष्य

​इनपेज और फॉन्ट में तकनीकी सुधार का संघर्ष

शाहिद सिद्दीकी ने बताया कि शुरुआती दौर में कंप्यूटर पर उर्दू फॉन्ट (जैसे शाहकार और इनपेज) के इस्तेमाल में कई व्यावहारिक चुनौतियां थीं. लाइनों के बीच अत्यधिक अंतर और अक्षरों के एक-दूसरे से टकराने की समस्या को हल करने के लिए नस्तालीक़ के पारंपरिक नियमों में तब्दीली कराई गई. काफ के मरकज़ को झुकाने और नुक्तों का आकार सही करने जैसे बदलाव किए गए ताकि उर्दू में अखबारों और लेखों की छपाई आधुनिक मानकों के अनुसार हो सके. बदलाव का यही नियम उर्दू को तकनीक के इस नए दौर में सुरक्षित रखेगा.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

5 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago