उत्तर प्रदेश

‘चीखती रहीं महिलाएं, पटरी पर बिछीं लाशें’… यूपी में ट्रेन हादसे का 21 सेकेंड का भयानक VIDEO हुआ वायरल

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जहां पटरियों पर आए मवेशियों के झुंड से ट्रेन टकरा गई. गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से चरवाहों की जान बच गई, लेकिन इस दुर्घटना ने गरीब पशुपालकों को गहरा आर्थिक आघात पहुंचाया है.

हथिगवां थाना क्षेत्र में बारिश के बाद घर लौट रही 30 से 35 बकरियां लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं. महिलाओं ने समय रहते पटरियों से हटकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद आरपीएफ ने ट्रैक साफ कराया. इस हादसे से बकरी पालन पर निर्भर पीड़ित परिवारों की आजीविका छीन गई है.

अचानक पटरियों पर आया मवेशियों का झुंड

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बिशिया इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया. तेज बारिश रुकने के बाद स्थानीय महिलाएं अपने मवेशियों को चराकर घर की तरफ ले जा रही थीं. हथिगवां थाना क्षेत्र के कृष्णा राम का पुरवा फाटक के पास पहुंचते ही बकरियों का पूरा झुंड अचानक बहककर रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ गया. उसी समय वहां से गुजर रही तेज रफ्तार लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई.

स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

जिस वक्त ट्रेन पटरियों पर दौड़ी, बकरियों को संभाल रही महिलाएं भी ट्रैक के बेहद करीब थीं. इंजन को तेजी से अपनी तरफ आता देख महिलाओं ने फुर्ती दिखाई और फौरन पटरियों से दूर छलांग लगा दी. आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने भी समय रहते शोर मचाकर महिलाओं को खबरदार किया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी तबाही होने से बच गई.

10 मिनट तक थमे रहे ट्रेन के पहिए

हादसे के तुरंत बाद चालक ने गाड़ी रोकी, जिससे ट्रेन लगभग 10 मिनट तक वहीं खड़ी रही. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और हथिगवां पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक पर फैले अवशेषों को हटवाया और पटरियों की जांच करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए हरी झंडी दी.

रो-रोकर बेहाल हुए गरीब पशुपालक

इस अप्रत्याशित घटना ने गरीब ग्रामीण परिवारों की कमर तोड़ दी है. पीड़ित चरवाहे अशोक सरोज और होरी का कहना है कि बकरी पालन ही उनके जीवन यापन और आय का एकमात्र जरिया था. एक ही पल में अपनी मेहनत की कमाई खो देने से परिवार पर गहरा आर्थिक संकट मंडराने लगा है. हथिगवां थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच पूरी कर ली गई है और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें-‘टिकट लिया है तो चादर भी हमारी…!’ रेलवे स्टेशन पर खुली महिला के सूटकेस की पोल, तर्क सुनकर हैरान रह गए लोग

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago