देश

उर्दू कॉन्क्लेव में CMD उपेंद्र राय के विजन की गूंज, शाहनवाज हुसैन ने खुलकर दी मुबारकबाद

Bharat Express Urdu Conclave: ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ के बैनर तले भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा, भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय (CMD Upendra Rai), शाहनवाज हुसैन समेत कई मंत्रियों और आला नेताओं के साथ बड़ी हस्तियां ने शिरकत की. उर्दू को बढ़ाने के लिए आयोजित अपनी तरह के इस खास कार्यक्रम को जमकर सराहा जा रहा है. कॉन्क्लेव में बात करते हुए बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने इस कार्यक्रम के लिए CMD उपेंद्र राय की जमकर तारीफ की है.

यह कॉन्क्लेव (Bharat Express Urdu Conclave) उर्दू अकादमी दिल्ली (कला, संस्कृति और भाषा, दिल्ली सरकार) के सहयोग से आयोजित किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया. पूरा कॉन्क्लेव सुबह 10 बजे से रात को 10 बजे तक चलने वाला है. इसमें कई सत्र आयोजित किए जाएंगे.

शाहनवाज हुसैन ने दी मुबारकबाद

उर्दू कॉन्क्लेव के इस खास आयोजन के लिए बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने CMD उपेंद्र राय और भारत एक्सप्रेस को मुबारकबाद दी है. उन्होंने कहा कि उर्दू को बढ़ाने का काम उनके भारत एक्सप्रेस द्वारा किया जा रहा काम खास है. इसके लिए उपेंद्र राय साहब को मुबारकबाद देता हूं. अब उर्दू बोलचाल की भाषा बन चुकी है. उर्दू कि खिलाफत करने वाले भी उर्दू बोलते है. हालांकि, इसके उत्थान के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत है.

शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि मेरे द्वारा ही एयरपोर्ट में उर्दू अख़बार लगवाए गये. सिर्फ उर्दू के साथ ही मुश्किल नहीं है. बल्कि मुश्किल हिंदी के साथ भी है. उर्दू को कभी खत्म नहीं किया जा सकता. उर्दू हिंदुस्तान की ज़ुबान है, उर्दू का नुकसान उर्दू के जानने वालों से ही हुआ है. सुषमा स्वराज द्वारा भी उर्दू ज़ुबान अक्सर लोकसभा में बोली जाती थीं. उर्दू को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ मुस्लिम ही ठेका ना ले, इसको सभी हिंदुस्तानियों के जिम्मे होना चाहिए.

क्या बोले CMD उपेंद्र राय?

दिल्ली के बारे में बात करते हुए CMD उपेंद्र राय ने कहा कि 5 जनवरी 1997 को वो पहली बार दिल्ली आए थे. उन्होंने उस वक्त को याद करते हुए कहा कि तब से लेकर अब तक दिल्ली काफी बदल गई है. हमने देखा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद गली-गली जा रही हैं. काम कर रही हैं और काम करने वालों को प्रोत्साहित कर रही हैं. CMD उपेंद्र राय ने दिल्ली सरकार के मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि नई सरकार रफ्तार के साथ काम कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने मंत्री कपिल मिश्रा के विजन की भी प्रशंसा की और कहा कि वह हमेशा नई चीजों को प्रोत्साहित करते हैं.

ये भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता ने बताया दिल्ली का विजन

कहां देख सकते हैं कार्यक्रम ?

उर्दू कॉन्क्लेव (Bharat Express Urdu Conclave) का हमारा यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. आप देश प्रदेश और विदेश की तमाम खबरों को सीधे सेटेलाइट पर देख सकते हैं. हमारा चैनल फ्री डिश के चैनल नंबर 69, डिशटीवी के चैनल नंबर 671 पर, D2H के चैनल नंबर 753 पर, टाटा प्ले के चैनल नंबर 535 पर, एयरटेल के चैनल नंबर 324 पर, JIO फाइबर के चैनल नंबर 495 पर, DEN के चैनल नंबर 314 पर, हैथवे के चैनल नंबर 214 पर, FW फास्टवे के चैनल नंबर 308 पर उपलब्ध है. इसके साथ ही आप हमारे यूट्यूब चैनल, तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ ही हमारे वेबसाइट और एप पर भी हर खबर से रूबरू हो सकते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago