खेल

साउथ अफ्रीका से हार के बाद गंभीर देंगे इस्तीफा, जानिए उन्होंने क्या कहा?

Test Series Loss: टीम इंडिया के लिए पिछले साल से टेस्ट क्रिकेट का सफर मुश्किलों से भरा रहा है. पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 0-3 से हराया और अब साउथ अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज जीतकर टीम इंडिया का सूपड़ा साफ कर दिया है. कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हार और गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन की शर्मनाक शिकस्त ने सबको चौंका दिया.

गंभीर की कोचिंग पर सवाल

गौतम गंभीर पिछले साल ही तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कोच बने थे लेकिन उनके रहते हुए घर में खेले गए 9 टेस्ट मैचों में भारत को 5 हार का सामना करना पड़ा है. जीत सिर्फ 4 मैचों में मिली है, वो भी बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ. ऐसे में सवाल उठ रहै है कि क्या गंभीर को हटाने की मांग उठने लगी है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर का जवाब

साउथ अफ्रीका से हार के बाद गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, जहां उनसे तीखे सवाल पूछे गए. उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी पूरी टीम की है और इसकी शुरुआत उनसे ही होती है. जब उनसे उनके भविष्य पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि ये फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) करेगा, वो खुद नहीं करेंगे.

गंभीर का पलटवार

गंभीर ने अपने कार्यकाल का बचाव करते हुए कहा, “मैं अहम नहीं हूं, भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है. ये मत भूलिए कि मेरे रहते ही टीम ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीते.”

ये भी पढ़ें-‘भारत आना आसान नहीं होता’, गुवाहाटी टेस्ट जीतने के बाद क्या बोले ऐडन मार्करम?

लगातार हार ने गंभीर की कोचिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन उनका कहना है कि फैसला BCCI ही करेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago