देश

IIMT ‘भारत फिल्म फेस्टिवल’ का शंखनाद, CMD उपेन्द्र राय ने युवाओं में भरा जोश; सुनें उन्होंने क्या-क्या कहा?

CMD Upendrra Rai In Bharat Film Festival: ग्रेटर नोएडा में आज (8 अप्रैल) से ‘भारत फिल्म फेस्टिवल’ का शानदार आगाज हो चुका है. भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सिनेमा के गौरवशाली सफर को एक मंच पर लाने के लिए आयोजित यह तीन दिवसीय नेशनल सेमिनार और फिल्म फेस्टिवल 10 अप्रैल तक चलेगा. इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.

CMD उपेन्‍द्र राय का विशेष संबोधन

इस भव्य कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी (CMD) और दिग्गज पत्रकार उपेन्‍द्र राय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए हैं. भारत एक्सप्रेस इस पूरे आयोजन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर भी है. एक अनुभवी पत्रकार और युवाओं के बीच लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में मंच पर उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा भर दी है.

सुनिये भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी अपने संबोधन में क्या कह रहे हैं…

फेस्टिवल का खास विषय: ‘भारत की बात सुनाता हूं’

इस वर्ष इस महोत्सव का मुख्य थीम ‘भारत की बात सुनाता हूं’ रखा गया है. इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमा के माध्यम से देश की अनकही कहानियों, संघर्षों और उपलब्धियों को आज के युवाओं तक पहुंचाना है. इस फेस्टिवल के दौरान बेहतरीन फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ सिनेमाई और सामाजिक मुद्दों पर गंभीर चर्चाएं और सेमिनार भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं.

कला और सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों का जमावड़ा

IIMT कैंपस में चल रहे इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में 15 से अधिक वक्ता शामिल हो रहे हैं और हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है. महोत्सव में फिल्म जगत और कला क्षेत्र के कई बड़े चेहरे जैसे रवि किशन, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, और मनोज बख्शी सहित कई अन्य गणमान्य लोग शिरकत कर रहे हैं. ये सभी दिग्गज कलाकार और विशेषज्ञ सिनेमा के बदलते स्वरूप और भारतीय समाज पर इसके गहरे प्रभाव को लेकर अपनी बेबाक राय रखेंगे.

सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय हैं CMD उपेन्‍द्र राय

गौरतलब है कि भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय पत्रकारिता के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में हमेशा से सक्रिय रहे हैं. इससे पहले भी वे ‘भारत लिटरेचर फेस्टिवल’ (BLF) के कई सफल आयोजनों का प्रमुख हिस्सा रह चुके हैं. दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों में हुए उन कार्यक्रमों को भी भारत एक्सप्रेस का भरपूर सहयोग मिला है.

IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के कैंपस में चल रहे इस भव्य आयोजन के मीडिया पार्टनर के रूप में भारत एक्सप्रेस के अलावा देशबंधु, नवभारत टाइम्स, जी न्यूज और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी जुड़े हैं. यदि आप सिनेमा और भारतीय संस्कृति से गहरा लगाव रखते हैं, तो ग्रेटर नोएडा में चल रहे ये तीन दिन आपके लिए किसी उत्सव से कम नहीं हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Gold Silver Rate: एक दिन की तेजी पर बड़ा ब्रेक: धड़ाम हुए सोना-चांदी के दाम, क्या आगे और फिसलेगा बाजार?

Gold Silver Rate: आज सुबह सोना 3,907 रुपए और चांदी 9,680 रुपए प्रति किलो सस्ती…

30 minutes ago

18 साल बाद 26/11 का सबसे बड़ा सवाल ! क्या हमने सिर्फ सुरक्षा बढ़ाई या सिस्टम की जवाबदेही भी तय की?

26/11 की 18वीं बरसी पर सिर्फ शहीदों को याद करना काफी नहीं है, मेरी राय…

1 hour ago

अमेरिका के टैरिफ प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया रुख, व्यापार समझौते से समाधान पर जोर

India US Trade: अमेरिका ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क का…

1 hour ago