Bharat Innovates 2026
Bharat Innovates 2026: भारत को वैश्विक नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में शिक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है. ‘भारत इनोवेट्स 2026’ (Bharat Innovates 2026) नामक यह वैश्विक कार्यक्रम भारतीय स्टार्टअप्स, उच्च शिक्षण संस्थानों और शोध संगठनों को दुनिया भर के निवेशकों, उद्योग जगत, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों से जोड़ने का काम करेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2026 में भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष (India-France Year of Innovation 2026) के उद्घाटन के दौरान इस पहल की घोषणा की थी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है.
‘भारत इनोवेट्स 2026’ के तहत देश के प्रमुख शैक्षणिक और शोध संस्थानों जैसे IITs, IISc, रिसर्च पार्क, इनक्यूबेशन सेंटर और स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा. इससे भारतीय नवाचारों और तकनीकी समाधानों को वैश्विक निवेशकों तथा उद्योग जगत के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा.
इस पहल का एक प्रमुख लक्ष्य भारतीय विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संगठनों और तकनीकी कंपनियों के साथ जोड़ना है. इससे संयुक्त शोध परियोजनाओं, तकनीकी साझेदारी और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा.
शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि भारत में विकसित हो रही नई तकनीकों और स्टार्टअप्स में वैश्विक स्तर पर अपार संभावनाएं हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय नवाचारों को वैश्विक निवेशकों, वेंचर कैपिटल फर्मों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से जोड़ा जाएगा.
विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, ग्रीन टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश आकर्षित करने पर जोर दिया जाएगा.
‘भारत इनोवेट्स 2026’ का प्रमुख आयोजन फ्रांस के नीस (Nice) शहर में किया गया. कार्यक्रम में भारत के प्रमुख स्टार्टअप्स, शिक्षण संस्थानों और शोध संगठनों के प्रतिनिधि भाग लिए. साथ ही दुनिया भर से निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय और शोध संस्थान भी इसमें शामिल हुए . यह आयोजन भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा.
ये भी पढ़ें: कभी 6, कभी 8… आखिर कैसे बना G-7? जिसकी समिट में दुनिया देखेगी पीएम मोदी का जलवा
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘भारत इनोवेट्स 2026’ भारतीय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे न केवल भारतीय स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजारों तक पहुंच मिलेगी, बल्कि शोध और तकनीकी विकास के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ेगा.
शिक्षा मंत्रालय की यह पहल भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. इसके माध्यम से भारतीय प्रतिभाओं, शोध संस्थानों और स्टार्टअप्स को विश्व मंच पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…