यूटिलिटी

E100 का धमाका! क्या खत्म होगा पेट्रोल का खेल किसानों की लॉटरी ? नई एथेनॉल पॉलिसी मंजूर

E100 Ethanol Fuel Approval: भारत के ट्रांसपोर्ट और ऑटोमोबाइल सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा और ‘ऐतिहासिक’ बदलाव होने जा रहा है. अगर आप भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है! सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में 100 प्रतिशत एथेनॉल यानी E100 को वाहन ईंधन के रूप में कानूनी मंजूरी दे दी है. अब वह दिन दूर नहीं जब आपकी कार अरब देशों से आए महंगे पेट्रोल से नहीं, बल्कि भारतीय किसानों के खेतों से निकले 100% शुद्ध ‘जैव ईंधन’ (Bio-Fuel) से सरपट दौड़ेगी.

शनिवार रात 8 बजे साइन हुई फाइल (Ethanol blended petrol)

नागपुर में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर नितिन गडकरी ने यह महा-ऐलान किया. उन्होंने बताया कि आयातित ‘फॉसिल फ्यूल’ पर निर्भरता खत्म करने के लिए शनिवार रात 8 बजे उन्होंने E100 के इस्तेमाल को कानूनी मंजूरी देने वाली फाइल पर साइन कर दिए हैं. गडकरी ने मुस्कुराते हुए कहा कि शुरुआत में जब मैं ये सपना बताता था तो कई लोग मेरा मजाक उड़ाते थे और हंसते थे, लेकिन आज यह हकीकत बन चुका है.

टोयोटा, सुजुकी और हुंडई की तैयारी

इस मंजूरी के बाद अब ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए नए रास्ते खुल गए हैं. गडकरी ने साफ कर दिया है कि अगले एक से डेढ़ महीने के भीतर टोयोटा, मारुति सुजुकी, एमजी और हुंडई जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ (Flex-Fuel) वाली गाड़ियां मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं. यानी अब ऐसे इंजन बनेंगे जो 100% एथेनॉल पर एकदम मक्खन की तरह चलेंगे.

किसानों की ‘लॉटरी’ और अरब देशों की टेंशन

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा सीधे भारत के किसानों को मिलेगा. E100 ईंधन गन्ने, मक्के और अन्य कृषि उत्पादों से बनता है. इससे न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख लगेंगे, बल्कि भारत का भारी-भरकम ‘ऑयल इम्पोर्ट बिल’ (कच्चा तेल आयात का खर्च) भी धड़ाम से नीचे गिरेगा. सरकार ने हाल ही में E85 (85% एथेनॉल) ईंधन भी लॉन्च किया था और पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य 2030 के बजाय 2024 में ही हासिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें: कभी 6, कभी 8… आखिर कैसे बना G-7? जिसकी समिट में दुनिया देखेगी पीएम मोदी का जलवा

अब बस पंप तैयार होने की है बारी (Nitin Gadkari 100 percent ethanol)

E100 को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती पेट्रोल पंपों पर E100 के लिए स्पेशल स्टोरेज टैंक और पाइपलाइन बिछाने की है. तेल कंपनियां इस ‘ग्रीन रेवोल्यूशन’ के इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में जुट गई हैं. यह साफ है कि भारत अब तेल के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेगा, और बहुत जल्द पेट्रोल पंपों पर आपको पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एक नया और सस्ता E100 का नोजल भी दिखाई देगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 seconds ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

13 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

17 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago