'भारत साहित्य महोत्सव'
Bharat Literature Festival: ‘साहित्य और मानव विकास’ विषय पर ‘भारत साहित्य महोत्सव’ के दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन अशोका लॉन केएमसी दिल्ली में किया जा रहा है. 28-29 नवंबर तक चलने वाले साहित्य के महाकुंभ में देश के कई नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. इस महोत्सव का उद्घाटन भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय, डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी और बीएलएफ की डायरेक्टर दीपाली द्वारा किया जाएगा. किरोड़ीमल कॉलेज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस मीडिया पार्टनर है.
बता दें कि भारत लिटरेचर फेस्टिवल 2023 एक अलग तरह का लिटफेस्ट है, जिसका उद्देश्य जटिल अतीत की सीख को आकर्षक भविष्य की आशा और आकांक्षाओं से जोड़ना है. जो समय-परीक्षित परंपराओं के साथ सबसे आधुनिक प्रगति को जोड़ने का प्रयास करता है. दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में 28 नवंबर 2023, सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस कार्यक्रम में कुल 21 सेशन आयोजित किए जाएंगे.
आमंत्रित अतिथि में मनोज मुंतशिर, ऋचा अनिरुद्ध, प्रसून जोशी, अमित दुबे, आरजे रौनक ममता चोपड़ा और समीर अंजान आदि शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…