देश

“राजस्थान में सबसे खराब स्थिति महिलाओं और दलितों की”, अमित शाह बोले- भ्रष्टाचार का प्रतीक है लाल डायरी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. जिसके लिए दो दिन पहले चुनाव प्रचार का शोर आज (23 नवंबर) शाम को थम जाएगा, लेकिन उससे पहले सभी नेता ज्यादा से ज्यादा रैलियों और सभाओं के जरिए समर्थन जुटाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में मीडिया को संबोधित किया. अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला.

“विफल और नाकाम हो चुकी सरकार की विदाई तय”

अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का पूरा मूड बना लिया है. हर क्षेत्र में विफल और नाकाम हो चुकी सरकार की अब विदाई होने वाली है. राजस्थान ने हमेशा मोदी का साथ दिया है और बीजेपी के समर्थन में खड़ी रही है. 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी की सभी सीटें भाजपा के खाते में देकर राजस्थान की जनता ने हमेशा मोदी जी को अपना समर्थन दिया है. बीते 5 साल में कांग्रेस ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का परिचय दिया है. इससे राजस्थान की जनता बहुत त्रस्त है. 5 साल में, राजस्थान में अगर सबसे खराब स्थिति किसी की रही है तो महिलाओं और दलितों की रही है. गहलोत सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति चरम सीमा पर है.

“35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुईं”

गृह मंत्री ने आगे कहा कि 5 साल में छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए हैं. वोटबैंक पॉलिटिक्स के कारण गहलोत सरकार ने दंगाइयों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. राजस्थान में पिछले 5 साल में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुकदमे दर्ज हुए हैं. 35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, 15 हजार से ज्यादा कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, प्रतिदिन 19 बलात्कार के मामले राजस्थान में सामने आए हैं. कांग्रेस की लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: “बीजेपी वाले सिर्फ 25 नवंबर तक के मेहमान”, अशोक गहलोत बोले- प्रधानमंत्री अभिनेता हैं

15 से अधिक मामले पेपर लीक के आए हैं- अमित शाह

अमित शाह ने अशोक गहलोत सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कई सारे गबन के मामले हुए हैं. सचिवालय में 2 करोड़ 35 लाख और एक किलो सोना मिला है. इसके बावजूद गहलोत सरकार की पेट का पानी नहीं हिलता. राजस्थान में किसानों का हाल भी बेहाल है. 10 दिनों के अंदर कर्जमाफी का वादा कर सत्ता में आई गहलोत सरकार 5 साल में 5 प्रतिशत किसानों का भी कर्ज माफ नहीं किया. भर्तियों में पेपर लीक के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राजस्थान में 15 से अधिक मामले पेपर लीक के आए हैं, ऐसा देश में कहीं नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

58 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago