देश

मध्य प्रदेश में 36 फर्जी कंपनियों के जरिए किया गया 1 अरब 98 करोड़ का घोटाला, EOW ने किया पर्दाफाश

EOW Action On Fraud: मध्य प्रदेश में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है. इस घोटाले के सामने आने के बाद लोग अचंभित हो गए हैं. ईओडब्ल्यू ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित तरीके से दस्तावेज तैयार करना और षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया है. EOW की टीम ने नीमच जिले में कपिल ट्रेडिंग कंपनी की शिकायत पर अग्रवाल सोया एक्सट्रैक्ट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जांच शुरू की थी. जिसमें एक के बाद एक नए कारनामे सामने आए हैं. अब तक की जांच में EOW ने 1 अरब 98 करोड़ 36 लाख 24240 का फर्जीवाड़ा पकड़ा है. अभी ये जांच जारी है.

फर्जी लेन-देन दिखाकर किया घोटाला

कपिल ट्रेडिंग कंपनी ने आरोप लगाया था कि ग्रवाल सोया एक्सट्रैक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने फर्जी तरीके से साल 2017 से 2022 के बीच उनकी कंपनी के नाम का इस्तेमाल करके लेनदेन को दिखाया है, जबकि कपिल ट्रेडिंग कंपनी ने उसके साथ कोई लेनदेन या व्यापार नहीं किया है. इसी शिकायत के आधार पर EOW ने जांच शुरू की थी.

कालेधन को किया गया सफेद

इस मामले में ईओडब्ल्यू ने धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों ने 36 फर्जी कंपनियों के जरिए इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया है. EOW के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा काले धन को सफेद करने के लिए किया गया है. अलग-अलग कंपनियों के नाम पर पैसे का लेन-देन दिखाया गया है. जिससे सरकार को राजस्व का भी नुकसान पहुंचाया गया है.

यह भी पढ़ें- Land For Job Scam: लालू का करीबी अमित कात्याल 5 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, ED ने किया था गिरफ्तार

सरकार को लगाया 10 करोड़ का चूना

EOW ने कार्रवाई करते हुए अग्रवाल सोया एक्सट्रैक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोपाल सिंघल, शालिनी सिंघल, दीपक सिंघल, नवनीत गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोपियों ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करके सोयाबीनस सोयाबीन ऑयल, सोयाबीन डीओसी का फर्जी व्यापार कर सरकार को करीब 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान कराया है. फर्जी दस्तावेज बनाने के अलावा इन लोगों ने फर्जी तरीके से जीएसटी और सीएसटी भी नहीं भरा.

ये हैं फर्जी कंपनियां

इस फर्जी व्यापार में बड़ी ही चालाकी के साथ आरोपियों ने कपिल ट्रेडिंग कंपनी, गुरु कृपा इंटरप्राइजेज, निमिष इंटरप्राइजेज, अमर ज्योति इंटरप्राइजेज. मित्तल कॉरपोरेशन, समृद्धि ट्रेडर्स, श्रीनाथ कॉरपोरेशन, जीवन गर्ग ओवरसीज, लॉजिक इंडिया, ग्रीन इंडस्ट्री, ओम एंटरप्राइजेज, मेहुल ट्रेडर्स, राम ट्रेडिंग, आशीर्वाद इंटरनेशनल, आरके एंटरप्राइजेज, सूर्य किरण ट्रेडिंग कंपनी, गणपति एंटरप्राइजेज, भारत सेल्स के माध्यम से फर्जीवाड़ा किया. इसी प्रकार अग्रवाल इंटरप्राइजेज, सुमित्रा ट्रेडिंग कंपनी, होम ट्रेडिंग कंपनी, दिव्य ज्योति इंडस्टरीज लिमिटेड, एसडीएम एग्रो इंडस्ट्रीज, अशोक कुमार रामानंद, कीर्ति ट्रेडर्स, एस कॉरपोरेशन, शांति इंटरप्राइजेज, मां शीतला ट्रेडर्स आदि फर्जी कंपनियां बनाई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

10 hours ago