Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Pakistan War

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट को भी मार गिराया है. ये फाइटर जेट श्रीनगर के इलाकों में घुसपैठ करते हुए देखे गए थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने इन्हें मार गिराया.

रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर जवाबी कार्रवाई और तेज की जाएगी.

सेना प्रमुखों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मौजूदा हालात और पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान सेनाओं की तैयारी और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है.

सेना (Indian Army) ने कहा, "पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्यरात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए, जिन्हें नाकाम कर दिया गया."

JD Vance ने कहा, "हमारी आशा और अपेक्षा है कि यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध या, भगवान न करे, एक परमाणु संघर्ष में न बदले. अभी, हमें नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है."