देश

Operation Sindoor: भारत के हमले से धुआं-धुआं हुए पाकिस्तान के शहर, हर तरफ मची चीख-पुकार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका, ईयू और इटली से की बात

Bharat Pakistan War: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (Jaishankar) ने गुरुवार देर रात अमेरिका सहित कई देशों के समकक्षों के साथ बात की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी उकसावे वाले प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प पर जोर दिया.

Jaishankar ने मार्क रुबियो से की बात

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में विदेश मंत्री जयशंकर (Jaishankar) ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की वाशिंगटन की प्रतिबद्धता की सराहना की.

उन्होंने बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया. तनाव बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा.” इस बीच, रुबियो ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया और भारत-पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिका ने समर्थन व्यक्त किया. इसके साथ ही संचार में सुधार के लिए निरंतर प्रयासों को भी प्रोत्साहित किया.

अमेरिकी विदेश विभाग से जारी एक बयान में कहा गया, “सचिव ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले के लिए अपनी संवेदनाएं दोहराईं और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मिलकर काम करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की.”

इटली के विदेश मंत्री से की बात

विदेश मंत्री (Jaishankar) ने इतालवी उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी से भी बात की. विदेश मंत्री ने दोहराया, “आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और नियंत्रित प्रतिक्रिया पर चर्चा की गई. किसी भी तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई की कड़ी प्रतिक्रिया होगी.” उन्होंने एस्टोनियाई राजनीतिज्ञ काजा काल्लास से भी बात की, जो वर्तमान में यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष हैं.

यह भी पढ़ें- India-Pak War: भारत ने पाकिस्तान पर 100 मिसाइलें दागीं, 4 फाइटर जेट ढेर, 3 पायलट जिंदा पकड़े गए

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Jaishankar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि/उपाध्यक्ष काजा काल्लास के साथ चल रहे घटनाक्रम पर चर्चा की. भारत ने अपनी कार्रवाइयों में संयम बरता है. हालांकि, किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

37 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago