India-Pak War: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव अब खुली जंग में तब्दील होता नजर आ रहा है. पाकिस्तान की ओर से किए गए उकसावे का भारत ने करारा जवाब दिया है. भारतीय सेना ने एक साथ 100 मिसाइलें दागकर पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है. इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार फाइटर जेट्स को मार गिराया गया और तीन पाकिस्तानी पायलटों को जिंदा पकड़ लिया गया है. इनमें से एक पायलट JF-17 फाइटर जेट का बताया जा रहा है.
गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने सरहदी इलाकों में ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की. उसका निशाना भारत के कई सैन्य ठिकाने थे. लेकिन भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया. सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही इंटरसेप्ट कर गिरा दिया गया.
इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू किया. सेना ने एक साथ 100 मिसाइलें दागीं, जिनमें पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को सीधे निशाना बनाया गया.
भारतीय कार्रवाई में पाकिस्तान के 4 फाइटर जेट्स भी ढेर हो गए. इनमें से दो के पायलटों को जिंदा पकड़ा गया, जबकि तीसरा पायलट बाद में पकड़ा गया. यह बताया जा रहा है कि सभी पायलट संवेदनशील मिशन पर थे और भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद भारत की तीनों सेनाओं – थल, वायु और नौसेना ने मोर्चा खोल दिया है. इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे प्रमुख शहर अब भारत के निशाने पर हैं. जानकारी के अनुसार, INS विक्रांत को भी युद्ध क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है और .
7 मई की रात पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, भटिंडा, चंडीगढ़ और भुज जैसे कई शहरों में ड्रोन और मिसाइल अटैक की नाकाम कोशिश की थी. तब भी भारत ने हर हमले को विफल कर दिया था.
ये भी पढ़ें- लाहौर में भारतीय सेना का प्रहार: पाकिस्तान का रक्षा तंत्र तबाह, मस्जिदों से बत्ती बंद का ऐलान
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…