Rajasthan Crime News
रिपोर्ट – मोईन भीनमाल
Rajasthan Crime News: राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल शहर से दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. महावीर चौराहे के पास बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने युवक को लोहे के सरियों से बेरहमी से पीटा और उस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की भी कोशिश की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र जवाराम देवासी निवासी करड़ा रोड, भीनमाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से महावीर चौराहे के पास मौजूद था, तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर पहले से ही पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने युवक पर लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ वार किए.
हमले के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों का आतंक इतना ज्यादा था कि लोग सहम गए. प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि हमला करने के बाद आरोपियों ने घायल युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास किया, हालांकि युवक किसी तरह बच गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
ये भी पढ़ें- सावधान! घरों में लगा AC बन रहा है ‘टाइम बम’, नोएडा-गाजियाबाद में अचानक क्यों फट रहे हैं एयर कंडीशनर?
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…