भीनमाल में बदमाशों का तांडव, युवक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Rajasthan Crime News: राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल शहर से दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. महावीर चौराहे के पास बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने युवक को लोहे के सरियों से बेरहमी से पीटा और उस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की भी कोशिश की.







