देश

ढ़ोढ़ी… चोली के दिन लदे: ‘गंगा’ बनेगी भोजपुरी इंडस्ट्री, सम्राट सरकार में लौटेंगे भोजपुरी के अच्छे दिन

Bhojpuri Vulgarity Ban In Bihar: मुजफ्फरपुर/मनोज: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema), जिसका नाम सुनते ही कभी मन में ‘ढ़ोढ़ी’, ‘चोली’, और डबल मीनिंग वाले फूहड़ गानों की छवि उभर आती थी, अब वो दौर खत्म होने वाला है. बिहार की नई एनडीए (NDA) सरकार ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लीलता (Vulgarity) की जड़ें काटने का सख्त फैसला कर लिया है. ‘सम्राट’ सरकार के नए कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर से पूरे भोजपुरी समाज और गायकों को एक कड़ा अल्टीमेटम दे दिया है कि फूहड़ गाना बजाया या बनाया, तो होगी सीधी और सख्त कार्रवाई.

गानों ने डुबोई थी भोजपुरी की साख (Bhojpuri Vulgarity Ban)

एक वक्त था जब भिखारी ठाकुर और शारदा सिन्हा जैसे दिग्गजों ने भोजपुरी लोकगीतों के जरिए दुनिया भर में बिहार की संस्कृति का मान बढ़ाया था. लेकिन पिछले कुछ सालों में चंद रातों में स्टार बनने की चाह में गायकों ने भोजपुरी संगीत को ‘ढ़ोढ़ी’, ‘चोली’ और ‘लहंगा’ तक समेट कर रख दिया था.

डबल मीनिंग और अश्लील वीडियो के कारण सभ्य समाज और परिवार ने भोजपुरी गानों से दूरी बना ली थी. महिलाओं और लड़कियों को इन गानों के बजने पर शर्मिंदा होना पड़ता था. लेकिन अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई सरकार ने इस ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ को खत्म करने की ठान ली है.

सीएम सम्राट के मंत्री का अल्टीमेटम (Bihar Government On Bhojpuri Vulgarity)

मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे खान एवं भूतत्व और कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने पत्रकारों से बातचीत में फूहड़पन पर कड़ा प्रहार किया. मंत्री ने साफ कर दिया कि कला मन की शांति और समाज को जोड़ने के लिए होती है, न कि समाज में विकृति पैदा करने के लिए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा-

‘बिहार अपनी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है. कुछ लोग फूहड़ गानों के जरिए समाज में गंदगी फैला रहे हैं, जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. अगर कहीं भी फूहड़ गाना बजता हुआ पाया गया या उसे सार्वजनिक रूप से बढ़ावा दिया गया, तो सरकार उसे कतई नहीं बख्शेगी.’

क्या सुधरेगी भोजपुरी इंडस्ट्री? (Bhojpuri industry clean)

सरकार के इस सख्त रुख के बाद अब मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार के सांस्कृतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सार्वजनिक कार्यक्रमों, डीजे (DJ) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बजने वाले विवादित गानों पर शिकंजा कसा जाएगा. कला-संस्कृति विभाग जल्द ही इस संबंध में एक नई नियमावली और सख्त दिशा-निर्देश जारी कर सकता है.

ये भी पढ़ें: CM शुभेंदु अधिकारी पर दीदी का प्लान-B: क्या है TMC चौकड़ी जिसपर हार के बाद ममता ने जताया भरोसा?

अगर सरकार अपने वादे पर कायम रहती है, तो यह भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित होगा. फूहड़पन हटने से साफ-सुथरे गीतकारों और गायकों को मौका मिलेगा, जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री एक बार फिर से परिवार के साथ बैठकर देखने और सुनने लायक बनेगी.

अवैध खनन माफियाओं को भी चेतावनी (Action against vulgar Bhojpuri songs)

कला-संस्कृति के अलावा, अपने दूसरे विभाग (खान एवं भूतत्व) को लेकर भी मंत्री चंद्रवंशी ने कड़े तेवर दिखाए. उन्होंने अवैध खनन करने वाले माफियाओं को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि वे या तो सुधर जाएं या बिहार छोड़ दें. उन्होंने कहा कि यह सम्राट चौधरी की सरकार है. पुलिस को खुली छूट दी गई है. अब न पैसा काम आएगा और न ही किसी की पैरवी. इसके साथ ही, बंगाल में बीजेपी की जीत पर खुशी जताते हुए उन्होंने इसे ‘सनातनियों की जीत’ बताया और कहा कि अब बंगाल में भी विकास की नई गंगा बहेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 minute ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

2 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

37 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago