देश

थलापति का नया तमिलनाडु, जानिया विजय के ‘नवरत्नों’ की पूरी कुंडली

Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नए युग का आगाज हो गया है. सिनेमा के बड़े पर्दे पर हर विलेन को अपनी उंगलियों को नचाने वाले थलापति विजय अब असल जिंदगी में राज्य किस्मत लिखने के लिए मुख्यमंत्री का कुर्सी पर बैठ चुके हैं. विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) की यह पहली सरकार है. विजय ने अपनी टीम चुनने में किसी मंझे हुए खिलाड़ी की तरह दिमाग लगाया है. उनकी इस छोटी सी कैबिनेट में अनुभव के साथ-साथ जोश और जातिगत समीकरणों का सटीक गणित भी देखने को मिल रहा है.

विजय ने अपने साथ 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई है, जिन्हें राजनीतिक गलियारों में विजय के ‘नवरत्न’ कहा जा रहा है. आइए जानते हैं कौन हैं ये चेहरे और विजय ने इन पर दांव क्यों लगाया है.

के.ए. सेंगोत्तैयन

सेंगोत्तैयन का नाम इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला और अहम है. वे AIADMK के दिग्गज नेता रहे हैं और MGR व जयललिता जैसी हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं. EPS से बगावत के बाद विजय ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सरकार को वह ‘प्रशासनिक अनुभव’ दिया है, जिसकी एक नई पार्टी को सबसे ज्यादा जरूरत होती है.

आधव अर्जुन

चेन्नई की विल्लीवाक्कम सीट से जीतकर आए आधव अर्जुन को विजय का ‘राइट हैंड’ माना जाता है. अर्जुन सिर्फ नेता नहीं, बल्कि चुनाव जिताने वाले मास्टरमाइंड हैं. वे मशहूर कारोबारी सैंटियागो मार्टिन के दामाद भी हैं और पार्टी के सांगठनिक ढांचे को खड़ा करने में इनका सबसे बड़ा हाथ रहा है.

निर्मल कुमार

मदुरै की तिरुपरनकुंड्रम सीट से जीतने वाले निर्मल कुमार पहले BJP में थे. उनका TVK में आना और जीतना यह बताता है कि विजय ने दक्षिणी तमिलनाडु में पैठ बनाने के लिए एक ऐसे चेहरे को चुना है जो हिंदू वोट बैंक और क्षेत्रीय राजनीति की अच्छी समझ रखता है.

महासचिव आनंद

आनंद ने चेन्नई की टी. नगर सीट से जीत दर्ज की है. वे विजय के सबसे पुराने और भरोसेमंद साथियों में से एक हैं. बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने का श्रेय इन्हीं को जाता है, इसलिए इन्हें इनाम मिलना तय था.

राज मोहन

टीवी और फिल्मों का चर्चित चेहरा राज मोहन अपनी शानदार भाषण शैली के लिए जाने जाते हैं. सरकार की योजनाओं को जनता तक फिल्मी अंदाज और धारदार भाषा में पहुँचाने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होगी.

डॉ. टी.के. प्रभु

कराईकुडी सीट से विधायक बने डॉ. प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं. विजय ने उन्हें कैबिनेट में शामिल कर यह संदेश दिया है कि उनकी टीम में पढ़े-लिखे ‘टेक्नोक्रेट्स’ के लिए भी खास जगह है.

अरुण राज

अरुण राज की कहानी काफी दिलचस्प है. वे एक IRS अफसर थे, लेकिन विजय के विजन से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी सुरक्षित सरकारी नौकरी छोड़ दी. तिरुचेंगोड से जीतकर आए अरुण अब सरकार के प्रशासनिक कामकाज में अपना हुनर दिखाएंगे.

ये भी पढ़ें- शपथ लेने के बाद एक्शन में सीएम विजय, पहली ही फाइलों पर बड़े फैसले

पी. वेंकटरमणन

चेन्नई की मायलापुर सीट से विधायक वेंकटरमणन को शामिल कर विजय ने सवर्ण वोटों और जातिगत संतुलन को साधने की कोशिश की है. उन्हें सरकार के ‘पढ़े-लिखे और सभ्य’ चेहरे के तौर पर पेश किया जा रहा है.

एस. कीर्तना

कैबिनेट का सबसे युवा और चर्चित चेहरा हैं एस. कीर्तना. विरुधुनगर की शिवकाशी सीट पर पिछले 70 सालों से पुरुषों का कब्जा था, जिसे इस 29 वर्षीय महिला ने तोड़ दिया. कीर्तना हिंदी बोलने में भी माहिर हैं और उनका मानना है कि थलापति के विजन को पूरे भारत तक पहुंचाने के लिए हिंदी एक जरूरी माध्यम है.

क्या है आगे की राह?

विजय की यह सरकार कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML जैसे दलों के समर्थन से चल रही है. कांग्रेस के मंत्रियों को शायद विभागों के बंटवारे के बाद कैबिनेट में जगह मिले. अभी तो विजय के पास जश्न मनाने के लिए वक्त कम है क्योंकि 13 मई से पहले उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago