भोपाल में लगातार बारिश के बाद भदभदा डैम का खोला गया गेट(इमेज- Bharat Express)
Bhopal Lake Overflow: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले करीब 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश का असर अब शहर के तालाबों पर भी दिखाई देने लगा है. बारिश के चलते बड़ा तालाब अपने अधिकतम क्षमता 1666.80 फीट तक पहुंच गया है. जिसके बाद प्रशासन ने भदभदा डैम के गेट को खोलने का फैसला लिया. लगातार बढ़ रहे बड़े तालाब के जलस्तर को देखते हुए भदभदा डैम का एक गेट खोल दिया गया है.
डैम का गेट खोलने से पहले भोपाल की मेयर मालती राय ने विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद डैम का एक गेट खोला गया और पानी की निकासी शुरू की गई. इस दौरान नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (MIC) के सदस्य, नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे.
गौरतलब है कि भोपाल में बीती रात से ही लगातार बारिश हो रही है, जो शुक्रवार को भी दिनभर जारी रहा. इस बारिश का असर शहर के कई इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. भोपाल के कई इलाकों में जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं शहर के बड़े तालाब के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई. बारिश की वजह से तालाब के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भदभदा डैम से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है.
दूसरी तरफ मौसम विभाग ने भोपाल में आज और कल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ घंटों में और ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है. अगर बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहा तो बड़े तालाब के जलस्तर में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- न जिंदा मिले, न शव मिला… 39 अब भी लापता, सुरंग में कहां गायब हुए मजदूर?
भोपाल के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. लगातार बारिश के चलते नदी-नालों और जलाशयों के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…