PHOTO CREDIT: X (formarly Twitter)
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुड्डू पंडित अपनी तीसरी पत्नी और कांग्रेस नेता अर्चना पांडा के बाल खींचकर उन्हें जमीन पर घसीटते और बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं.
घटना शिकारपुर बाईपास रोड स्थित अर्चना पांडा के आवास की बताई जा रही है. पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
शिकारपुर थाने में दी गई अपनी शिकायत में अर्चना पांडा ने बताया कि गुरुवार को जब वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर पर थीं, तब गुड्डू पंडित अचानक पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे.
अर्चना के अनुसार, जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, पूर्व विधायक ने धक्का देकर उन्हें फर्श पर गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी. चीख-पुकार सुनकर जब घर का नौकर पहुंचा और उसने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, तब जाकर गुड्डू पंडित पीछे हटे. इसके बाद अर्चना ने किसी तरह सड़क पर भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को फोन किया.
अर्चना पांडा ने आरोप लगाया है कि उनके और गुड्डू पंडित के बीच कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है. पूर्व विधायक चाहते हैं कि वह यह केस वापस ले लें, इसीलिए उन्हें और उनके बेटे को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं.
अर्चना ने अपने और अपने बेटे की जान को खतरा बताते हुए 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है. बता दें कि गुड्डू पंडित की पहली शादी 2005 में काजल शर्मा और दूसरी 2011 में शीतल से हुई थी. दोनों से अलग होने के बाद 2018 में उन्होंने अर्चना से शादी की थी.
मामला तूल पकड़ने के बाद पूर्व विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है और वायरल वीडियो 2025 का पुराना है.
गुड्डू पंडित का दावा है कि जिस मकान में अर्चना रह रही हैं, वह उनकी पहली पत्नी काजल शर्मा का है और अर्चना उनके बेटे को उनसे अलग करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल वे अपना इलाज कराने हरिद्वार में रामदेव बाबा के आश्रम में हैं.
-भारत एक्सप्रेस
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…
Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…