भोपाल में एक अनोखा पारिवारिक मामला सामने आया है, जिसकी तुलना लोग अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म ‘जुदाई’ की कहानी से कर रहे हैं. कुटुंब न्यायालय में पहुंचे इस मामले में एक महिला ने पति को डेढ़ करोड़ रुपए लेकर प्रेमिका को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि पति एक केंद्रीय सरकारी विभाग में अधिकारी है और उसे अपने ही दफ्तर में काम करने वाली, उम्र में उससे लगभग 10 साल बड़ी 54 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया था.
42 वर्षीय अधिकारी पहले से विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं, 16 साल का बेटा और 12 साल की दो बेटियां. जैसे-जैसे पति और उसकी सहकर्मी के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसे परिवारीक संबंधों में तनाव आने लगा. घर में रोजाना विवाद होने लगे, जिसका असर बच्चों पर भी पड़ने लगा. स्थिति बिगड़ने पर बड़ी बेटी ने कुटुंब न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अदालत ने दंपति को काउंसलिंग के लिए बुलाया.
काउंसलिंग के दौरान पति ने साफ कहा कि वह पत्नी को तलाक देकर प्रेमिका के साथ जीवन बिताना चाहता है. उसका कहना था कि वह बेटियों से प्यार करता है, लेकिन पत्नी के साथ अब नहीं रह सकता. करीब पांच साल तक मामला सुलह की कोशिशों में उलझा रहा, मगर पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल नहीं हो सका और अंततः मामला तलाक तक पहुंच गया.
ये भी पढ़ें: हिंदू-मुस्लिम विवाह को लेकर बवाल, लड़की ने कहा- मैं सनातनी नहीं, अंबेडकरवादी हूं
समझौते के तहत पत्नी ने बच्चों और अपने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक डुप्लेक्स फ्लैट और 27 लाख रुपये नकद की मांग रखी. पत्नी के इस प्रस्ताव को पति की प्रेमिका ने स्वीकार कर लिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. ऐसे में प्रेमिका ने पत्नी को फ्लेट और पैसा दे दिया. जिसके बाद यह समझौता पूरा हुआ है. भोपाल का यह मामला अब सामाजिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…