Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पत्नी ने डेढ़ करोड़ लेकर प्रेमिका को सौंपा पति, अनिल कपूर-श्रीदेवी की फिल्म ‘जुदाई’ जैसा हाल

भोपाल के कुटुंब न्यायालय में एक अनोखा तलाक मामला सामने आया, जहां पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये के समझौते के बाद पति को प्रेमिका के साथ जाने की सहमति दी. मामला फिल्म ‘जुदाई’ से जोड़ा जा रहा है.

Bhopal Divorce Case

भोपाल में एक अनोखा पारिवारिक मामला सामने आया है, जिसकी तुलना लोग अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म ‘जुदाई’ की कहानी से कर रहे हैं. कुटुंब न्यायालय में पहुंचे इस मामले में एक महिला ने पति को डेढ़ करोड़ रुपए लेकर प्रेमिका को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि पति एक केंद्रीय सरकारी विभाग में अधिकारी है और उसे अपने ही दफ्तर में काम करने वाली, उम्र में उससे लगभग 10 साल बड़ी 54 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया था.

जानिए पूरा मामला

42 वर्षीय अधिकारी पहले से विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं, 16 साल का बेटा और 12 साल की दो बेटियां. जैसे-जैसे पति और उसकी सहकर्मी के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसे परिवारीक संबंधों में तनाव आने लगा. घर में रोजाना विवाद होने लगे, जिसका असर बच्चों पर भी पड़ने लगा. स्थिति बिगड़ने पर बड़ी बेटी ने कुटुंब न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अदालत ने दंपति को काउंसलिंग के लिए बुलाया.

काउंसलिंग के दौरान पति ने साफ कहा कि वह पत्नी को तलाक देकर प्रेमिका के साथ जीवन बिताना चाहता है. उसका कहना था कि वह बेटियों से प्यार करता है, लेकिन पत्नी के साथ अब नहीं रह सकता. करीब पांच साल तक मामला सुलह की कोशिशों में उलझा रहा, मगर पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल नहीं हो सका और अंततः मामला तलाक तक पहुंच गया.


ये भी पढ़ें: हिंदू-मुस्लिम विवाह को लेकर बवाल, लड़की ने कहा- मैं सनातनी नहीं, अंबेडकरवादी हूं


कैसे हुआ समझौता?

समझौते के तहत पत्नी ने बच्चों और अपने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक डुप्लेक्स फ्लैट और 27 लाख रुपये नकद की मांग रखी. पत्नी के इस प्रस्ताव को पति की प्रेमिका ने स्वीकार कर लिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. ऐसे में प्रेमिका ने पत्नी को फ्लेट और पैसा दे दिया. जिसके बाद यह समझौता पूरा हुआ है. भोपाल का यह मामला अब सामाजिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital