CM मोहन यादव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां (इमेज- Bharat Express)
CM Mohan Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में शुरू होने वाले सेवा संकल्प कार्यक्रमों को लेकर सीएम मोहन यादव ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश में कई बड़ी विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर क्षेत्र में काम किया है. चाहे वो राष्ट्रीय सुरक्षा हो, ऊर्जा क्षेत्र का हो या फिर विकास योजनाओं का क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में पीएम मोदी के कार्यकाल में बड़े बदलाव हुए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कई पुराने कानूनों में बदलाव किया गया, जिसने देश को नई दिशा देने का काम किया है.
मोहन यादव ने भारत रत्न को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यह सम्मान एक परिवार तक सीमित था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी भारत रत्न दिया गया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मान दिया है.
मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं. राज्य में बिजली उत्पादन बढ़कर करीब 32 हजार मेगावाट हो गया है. उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले प्रदेश में बिजली की स्थिति खराब थी, लेकिन अब मध्य प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने बताया कि भोपाल से छह ग्रीन एक्सप्रेस-वे जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है. साथ ही प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन किया गया और अगले वर्ष भी इसे भोपाल में आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि शारजाह के लिए जल्द ही फ्लाइट सेवा भी शुरू होगी.
मुख्यमंत्री ने अपनी हालिया UAE यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर विदेशी कारोबारी उत्साहित हैं. फूड प्रोसेसिंग समेत कई क्षेत्रों में निवेश प्रस्ताव सामने आ रहे हैं.
रोजगार के मुद्दे पर मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है. हर साल करीब एक लाख पदों पर भर्ती की जा रही है. इसके अलावा लाखों लोगों को MSME सेक्टर के जरिए रोजगार मिल रहा है. उन्होंने कहा कि खेती के साथ युवाओं और किसानों को पशुपालन जैसे वैकल्पिक क्षेत्रों से जोड़ने पर भी सरकार का जोर है.
ये भी पढ़ें- डॉलर की बादशाहत होगी खत्म! जानिए क्या है BRICS करेंसी और भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा?
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है. वहीं खाली पदों को भरने का काम भी चल रहा है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से मध्य प्रदेश विकास, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…