देश

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चांसलर गिरिधर मालवीय नहीं रहे, गंगा सफाई में था अहम योगदान, निधन पर PM ने जताया दुख

Giridhar Malviya Passed Away: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चांसलर जस्टिस (रिटायर्ड) गिरिधर मालवीय नहीं रहे. उन्होंने 94 साल की आयु में अंतिम सांस ली. वो पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

पीएम मोदी ने उन्‍हें याद करते हुए कहा कि गंगा सफाई अभियान में गिरिधर मालवीयजी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मुझे कई बार उनसे निजी तौर पर मिलने का सौभाग्य मिला.

पं. मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र थे गिरिधर

गिरिधर मालवीय, भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र थे. गिरिधर का जन्म 14 नवंबर 1936 को हुआ था. अपने जीवनकाल में उन्‍होंने अनेक सराहनीय कार्य किए थे. वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह वाराणसी से पीएम मोदी के प्रस्तावक भी रहे थे.

उनके निधन की सूचना मिलने पर पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रपौत्र गिरिधर मालवीय जी के निधन से मुझे अत्यंत दुख हुआ है. उनका जाना शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. गंगा सफाई अभियान में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. न्यायिक सेवा में अपने कार्यों से भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.”

ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे: PM मोदी

उन्होंने आगे लिखा, ”मुझे कई बार उनसे निजी तौर पर मिलने का सौभाग्य मिला. 2014 और 2019 में वाराणसी के मेरे संसदीय क्षेत्र से वे प्रस्तावक रहे थे, जो मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा. शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे. ओम शांति.”

वे समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति को समर्पित थे

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक जताया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”रिटायर्ड न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय जी का निधन. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. गिरिधर मालवीय जी भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के परिवार से थे. वे समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति के प्रति पूरी तरह समर्पित थे.”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “न्यायमूर्ति के रूप में गिरिधर मालवीय ने न्याय के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी. वे 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक भी रहे. उनका पूरा जीवन विद्वता, राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा. उनके निधन से देश ने एक ऐसा महान राष्ट्रभक्त और समाजसेवी खो दिया है, जो शिक्षा और सेवा के मूल्यों का प्रतीक थे.”

यह भी पढ़िए: सत्यजीत रे की फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ में दुर्गा की भूमिका निभाने वाली ​​अभिनेत्री उमा दासगुप्ता का निधन

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

7 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

8 hours ago