चुनाव

‘NDA सरकार बनी तो Jharkhand को लूटने वालों से पाई-पाई का हिसाब होगा’, चुनाव प्रचार में ऐसे गरजे CM योगी

लखनऊ/साहिबगंज/जामताड़ा/देवघर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झारखंड में रहे. इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस, झामुमो व राजद पर करारा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि झारखंड के विकास का जो सपना अटल जी ने देखा था, इन पार्टियों ने उस पर पानी फेर दिया.

सीएम योगी बोले, “गैर-भाजपा सरकारों के कार्यकाल में प्राकृतिक रूप से धनी झारखंड भौतिक विकास में पिछड़ गया. झाऱखंड की जनता गरीब ही रह गई, लेकिन इन पार्टियों के नेता के घरों में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं. कांग्रेस सांसद व झामुमो मंत्री आलमगीर-उसके नौकरों के घर करोड़ों रुपये मिले, जिसने गिनते-गिनते मशीन गर्म हो गई. एक-दो नहीं, बल्कि 70 मशीनें मंगाई गई. यह पैसा कांग्रेस, झामुमो व राजद का नहीं, बल्कि मोदी जी द्वारा झारखंड के विकास के लिए भेजा गया था. इन्होंने जितना लूटा है, 23 नवंबर के बाद एक-एक पाई का हिसाब होगा. यह पैसा झारखंडवासियों के घर आएगा. सीएम ने विश्वास दिलाया कि एनडीए सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को लात मारकर निकालेंगे.”

‘जहां भी डबल इंजन सरकार, वहां घुसपैठिए नहीं’

सीएम योगी ने कहा कि राजमहल, साहबगंज व आसपास के क्षेत्र को बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिंग्या मुसलमानों का अवैध गढ़ बनाने का काम हो रहा है, लेकिन जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की डबल इंजन सरकार है, वहां घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है. वहां दंगा, कर्फ्यू और गुंडागर्दी नहीं, बल्कि समृद्धि व सुशासन है. यूपी में डबल इंजन सरकार होने के कारण वहां कोई घुसपैठ, गोहत्या, बेटी की इज्जत से खिलवाड़ नहीं कर सकता, किसी ने ऐसा किया तो यमराज के घर का टिकट पक्का है. यह कार्य केवल भाजपा गठबंधन कर सकती, झामुमो व कांग्रेस नहीं.

‘घुसपैठियों को सेंधमारी का अवसर नहीं देना है’

सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण का मतदान बता रहा है कि भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार दो तिहाई से अधिक सीटों पर विजयी होकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. सीएम ने ‘मोदी की गारंटी’ गिनाते हुए कहा कि 23 नवंबर को झारखंड में भाजपा सरकार आने के बाद 21 लाख परिवारों को पीएम आवास देंगे. डेढ़ लाख सरकारी नौकरी का विज्ञापन भी जारी करेंगे.

उन्होंने अपील की कि घुसपैठियों को सेंधमारी का अवसर नहीं देना है. भाजपा सरकार बनने के बाद इन घुसपैठियों को लात मारकर बाहर करेंगे. इनके रहनुमाओं से हिसाब होगा. सीएम ने चेताया कि जब-जब बटे थे तो कटे थे. अब बंटना नहीं है. जाति के नाम पर बांटने वाले नेता समाज व देश के दुश्मन हैं, इनसे सजग रहना है.

‘गरीब एक ट्रॉली बालू के लिए भी तरसता है’

सीएम योगी ने कहा कि दुश्मन 2014 के पहले घुसपैठ करते थे, लेकिन आज वे भारत में घुसने का दुस्साहस नहीं कर सकते. यह लोग अवैध माइनिंग कराते हैं, लेकिन गरीब एक ट्रॉली बालू के लिए तरसता है. खनन-बालू माफिया झारखंड को खोखला बना रहे हैं, जबकि यूपी में माफिया पर सख्ती है. खनन, कोल, वन, पशु, भूमाफिया झारखंड को खोखला, नागरिकों को गरीब और नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं. झामुमो सरकार ने रोटी, बेटी व माटी पर संकट खड़ा कर दिया है.

‘यूपी में लव-लैंड जेहाद करने वाले का यमलोकपुरी का टिकट कटता है’

सीएम ने कहा कि देवघर का कंकड़-कंकड़ शंकर है. श्रावण मास में उत्तर प्रदेश से यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं. उन्होंने अपील की कि बाबा की नगरी में बाबा का भक्त ही जीतकर जाना चाहिए. झामुमो, कांग्रेस व राजद पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग आपके जीवन, सुरक्षा और भोलीभाली बेटियों के इज्जत से खिलवाड़ करते हैं. लव जेहाद को बढ़ावा दे रहे हैं. लैंड जेहाद के नाम पर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. यूपी में लैंड व लव जेहाद नहीं है, वहां कोई ऐसा करेगा तो उसका यमलोकपुरी का टिकट कटता है. उसे धरती माता में भी जगह नहीं मिलती है. सीएम योगी ने यहां सांसद निशिकांत दुबे के कार्यों की सराहना की.

उन्होंने कहा कि जब हम कहते थे कि रामलला एंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे तो यह लोग कहते थे कि तारीख नहीं बनाएंगे. हम लोगों ने मंदिर भी बना दिया. अब बाबा विश्वनाथ व कृष्ण कन्हैया भी चुप बैठने वाले नहीं हैं.

सीएम योगी ने इन प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली रैली राजमहल विधानसभा क्षेत्र में की. यहां से विधायक अनंत ओझा को टिकट मिला है. सीएम की दूसरी रैली नाला विधानसभा क्षेत्र में हुई. यहां से भाजपा ने माधव चंद्र महतो को मैदान में उतारा है. तीसरी जनसभा देवघर में हुई. यहां सीएम ने विधायक व प्रत्याशी नारायण दास के पक्ष में रैली कर उन्हें फिर से विधानसभा भेजने की अपील की.

यह भी पढ़िए: मुंबई प्रेस क्लब ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- पत्रकारों के प्रति अड़ियल रवैया गंभीर चिंता का विषय

Vikas Shukla

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

24 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

28 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

59 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago