देश

भूपेंद्र पटेल ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’, स्वदेशी अपनाने और विकसित भारत के लिए किया प्रेरित

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा. इस अवसर पर उन्होंने लोगों से स्वदेशी अपनाने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से देश उन लोगों को मान्यता देता है जो सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में प्रेरणादायक कार्य करते हैं. मोदी जी ने हमेशा छोटे और हाशिए पर पड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है. इसलिए हर सरकारी योजना आम आदमी को केंद्र में रखकर बनाई जाती है. प्रधानमंत्री का संकल्प है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह लोगों तक पहुंचे.”

नई जीएसटी दरों से अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता अतुल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो विषय उठाते हैं, उसके लिए समाज और देश की जनता को प्रेरित करते हैं. उन्होंने रविवार को भारतीय नौसेना की दो महिला अफसरों की कहानी बताई, जो अन्य महिलाओं को प्रेरित करती है. बाद में, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के चांदखेड़ा में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के तहत दुकानों पर स्टीकर लगाए. उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों ने नई जीएसटी दरों का स्वागत किया और नई जीएसटी दरों के लाभों से संबंधित स्टिकर लगाकर नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हुए.

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों में भारी कटौती करके करोड़ों नागरिकों को त्योहारों का तोहफा दिया है. कई दैनिक जीवन की वस्तुओं की कीमतों में कमी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं में काफी उत्साह है. कम करों से अर्थव्यवस्था को भी भारी बढ़ावा मिलेगा.”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के दिन जनता से जुड़ने के लिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इसके माध्यम से वे हर महीने के आखिरी रविवार को देश के नागरिकों से संवाद करते हैं. प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया और श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने जुबीन गर्ग को दी श्रद्धाजंलि, कहा- वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

11 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

12 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

22 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

47 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

50 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

60 minutes ago