नतांश पटेल/जयपुर: राजस्थान के जयपुर में इस कार्रवाई से राजस्थान पुलिस ने एक मजबूत संदेश दिया है कि अपराधी चाहे कितने भी समय तक छिपे रहें, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा. मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी से न सिर्फ पुराने मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी, बल्कि गैंग के पूरे नेटवर्क, फंडिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों का भी खुलासा हो सकता है. इससे आने वाले समय में संगठित अपराध पर और सख्त कार्रवाई की राह खुलेगी और अपराधियों में डर का माहौल बनेगा.
राजस्थान में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराधी कहीं भी छिपे हों, बच नहीं सकते.
जयपुर में राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है. सुजानगढ़ के चर्चित ‘जेडीजे ज्वैलर्स’ फायरिंग मामले के ‘जेडीजे ज्वैलर्स’ फायरिंग का मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह को करीब तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.
कृष्ण सिंह कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग से जुड़ा हुआ था. उस पर रंगदारी के लिए फायरिंग, हत्या और धमकी जैसे गंभीर आरोप हैं. वह लंबे समय से पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था.
पुलिस ने इस कार्रवाई में एक और बड़े अपराधी लक्ष्मण सिंह को भी गिरफ्तार किया है. लक्ष्मण सिंह पर 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह वैशाली नगर व मकराना पुलिस के लिए लंबे समय से परेशानी बना हुआ था. इस पूरे ऑपरेशन को दिनेश एम एन के निर्देशन में अंजाम दिया गया. AGTF टीम के कई अधिकारियों और जवानों ने मिलकर इस मिशन को सफल बनाया.
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. उम्मीद है कि इससे गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में और जानकारी सामने आएगी.
यह भी पढ़ें: 2016 से 2026 तक 4 बार बची डोनाल्ड ट्रंप की जान, जानें कब-कब और किसने और कहां किया हमला?
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…