पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक मैसेज आग की तरह फैल रहा है कि दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर (Delhi-Dehradun Economic Corridor) आधा बंद हो गया है. इस खबर ने मुसाफिरों की नींद उड़ा दी थी, लेकिन अब सरकारी एजेंसी इस खबर के पीछे की सारी सच्चाई बताई. आइए जानते है.
दरअसल, फेसबुक के एक यूजर ने दावा किया गया कि इस हाई-टेक एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा बंद करना पड़ा है. देखते ही देखते यह खबर वायरल हो गई और लोग कयास लगाने लगे कि शायद निर्माण में कोई गड़बड़ी है या सड़क धंस गई है.
लेकिन सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ शब्दों में कहा है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह सुरक्षित है और सुचारू रूप से चल रहा है. एक्सप्रेसवे को बंद करने की खबरें कोरी अफवाह और भ्रामक हैं.
अब सवाल उठता है कि अगर सब कुछ ठीक था, तो गाड़ियों के रास्ते क्यों बदले गए थे? पीआईबी ने इसका भी जवाब दिया है. हुआ यह था कि एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन (ऊपर वाले हिस्से) पर एक दुर्घटना हो गई थी. एक्सीडेंट के बाद मौके पर राहत कार्य चलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था.
बस इसी छोटी सी घटना को सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया गया और इसे ‘आधा एक्सप्रेसवे बंद होने’ की खबर बना दिया गया. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस कॉरिडोर का निर्माण कड़े तकनीकी मानकों और स्वीकृत डिजाइन के आधार पर हुआ है, इसलिए इसकी मजबूती पर शक करने की कोई गुंजाइश नहीं है.
आजकल वॉट्सऐप और फेसबुक पर किसी भी खबर को बिना सोचे-समझे शेयर करने का चलन बढ़ गया है. पीआईबी ने अपील की है कि सरकारी योजनाओं या ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी किसी भी संदिग्ध खबर पर यकीन करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.
ये भी पढ़ें: क्या किश्तवाड़ में क्रैश हुआ वायुसेना का फाइटर जेट? IAF और PIB ने बताया सच
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…