देश

Big Boss: साजिद खान पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- घर बुलाया और…

बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan)लगातार विवादों में रहते हैं.उनके लिए के लिए बिग बॉस हाउस में जाना आफत बन चुका है.क्योंकि मुश्किलें किसी साए के साथ उनका पीछा कर रही हैं.अब उनको लेकर एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेज ने बिग बॉस के मेकर्स और शो होस्ट सलमान खान पर अपना गुस्सा उतारा है. हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि आखिर क्यूं Metoo के आरोपी साजिद खान बिग बॉस में लाये गये है. वहीं अब साजिद के केस में एक और नई एक्ट्रेस सामने आई है, जिन्होंने साजिद खान की गंदी हरकतों से पर्दा उठा दिया है. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट हसीना रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) है.

रानी चटर्जी ने किए कई खुलासे

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रानी ने खुलासा किया है कि साजिद खान ने उनका भी उत्पीड़न किया. उन्होंने यह भी बताया कि- मैंने फिल्म हिम्मतवाला के दौरान साजिद की टीम से कॉन्टैक्ट किया था.  हमारी फोन पर बात हुई, तो उन्होंने कहा कि, “तुम मेरे घर आओ. इतना ही नहीं उन्होंने मुझे हिदायत भी दी कि फॉर्मल मीटिंग है  किसी मैनेजर और  पीआर को लेकर मत आना सिर्फ तुम अकेली ही आना. मैं जुहू जब उनके घर पहुंची.  साजिद ने मुझसे कहा कि तुम्हें धोखा-धोखा आइटम सॉन्ग के लिए कास्ट करने वाला हूं. इसमें तुम्हें छोटा लहंगा पहनना होगा. मुझे अपने पैर दिखाओ.  मैंने अपने पैर दिखाए”,

उन्होंने आगे बताया कि- फिर साजिद ने मुझे ब्रेस्ट की साइज बताने को कहा और बोले मुझसे शर्माओं मत.. जब ये सब सुना , तो मैं हैरान रह गई और मैंने कह दिया कि आप किस तरह की बातें कर रहे हैं. मैं बहुत अनकंफर्टेबल हो रही हूं.  उन्होंने मुझे गंदे तरीके से छूने की भी कोशिश की थी. मैं फौरन वहां से निकल गई. एक्ट्रेस का कहना है कि बिग बॉस जैसे घटिया सीरियल को देखकर मेरा खून खौल रहा है.

इन एक्ट्रेसेज ने उठाई अवाज

ऐसा कोई पहली बार नहीं है, इस लिस्ट में रानी से पहले सिंगर सोना महापात्रा, शर्लिन चोपड़ा, कनिष्का सोनी , मंदाना करीमी, स्वाती मालीवाल और तनुश्री दत्ता ने आवाज उठाई है. बता दें साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान साजिद खान पर लगभग 10 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago