नवीनतम

लखनऊ मेट्रो में सफर का टूटा रिकॉर्ड, यात्रियों की संख्या 90,000 के पार

कल तक घाटे में चल रही मेट्रो अब सुर्खियों में है. लखनऊ मेट्रो ने 15 अक्टूबर यानि की शनिवार को नया रिकॉर्ड बनाया है. ऐसा यूं ही नहीं हुआ है. लखनऊ मेट्रो ने राइडरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.  शनिवार को मेट्रो में यात्रियों की संख्या 90 हजार पहुंच गई थी.

लखनऊ मेट्रो के राइडरशिप में अचानक बढोत्तरी की जानकारी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट के जरिए दी है. ट्वीट में लिखा है कि लखनऊ मेट्रो की राइडरशिप में वृद्धि का क्रम निरंतर जारी है. शनिवार, 15 अक्टूबर को यात्री संख्या 90,000 के आंकड़े को पार कर गई. यह अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप है. आगे लिखा है कि  #UPMetro:साकार होते सपने

इस  राइडरशिप  रिकॉर्ड की वजह पीईटी भी मानी जा रही है. एक से दूसरे जगह जाने के लिए मेट्रो का सफर सबसे आरामदायक और सुलभ साधन माना जाता है. जहां ऑटो, ई रिक्शा, कैब, बसें सड़कों पर जाम से जूझते हुए आगे बढ़ती हैं वहीं, मेट्रो समय पर गंतव्य तक पहुंचा देती है. इसलिए परीक्षा के दौरान ज्यादा से ज्यादा  छात्रों ने मेट्रो की सवारी की है. एलयू, केकेसी, आईटी के अधिसंख्य छात्र -छात्राएं पहले से ही मेट्रो से आवागमन कर रहे हैं. ऐसे में शनिवार को राइडरशिप अचानक इजाफा देखा गया है

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago