देश

नेताजी के अस्थि विसर्जन में चाचा शिवपाल और अखिलेश के बीच दूरियां नजदीकियों में बदली

आज सुबह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सवर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे और पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नम आंखों से पिता की अस्थियों के कलश को लेकर इन्हें गंगा में प्रवाहित करने के लिए रवाना हुए.

जब वह सैफई हवाई पट्टी की ओर विमान में बैठने के लिए निकले तो अखिलेश के गमगीन चेहरे को हर कोई पढ़ सकता था.वह हरिद्वार के गंगा घाट पर  विधि-विधान और पूजन के बाद नेताजी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगे.

कुछ ही घंटों में अखिलेश यादव सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान से देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. जहां से वो से हरिद्वार के लिए रवाना हुए. इस दौरान उनके साथ पत्नी डिंपल यादव के साथ चाचा शिवपाल यादव भी मौजूद थे.

चाचा शिवपाल के साथ अखिलेश यादव की यह तस्वीर बहुत कुछ बयान कर रही है. ऐसे समय में जब अखिलेश यादव पिता के निधन से बेहद गमगीन है और खुद को बेहद अकेला महसूस कर रहे है. तब उन पर अपने चाचा शिवपाल से मतभेद भुला देने का बहुत दबाव है. क्योंकि मुलायम सिंह के बाद शिवपाल यादव ही परिवार में वरिष्ठ हैं. भले राजनीतिक फैसलों को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से खींचतान चली आ रही हो, लेकिन ऐसे गम भरे माहौल में दोनों सैफई से हरिद्वार तक के सफर में ना सिर्फ एक साथ दिए बल्कि दोनों ने अस्थि विसर्जन में एक दूसरे का अच्छी तरह साथ निभाया.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

10 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago