देश

Elvish Yadav से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, FSL की रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा; अब होगी कार्रवाई

 Elvish Yadav Update FSL Report: बिग बॉस विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. एफएसएल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. FSL की रिपोर्ट के मुताबिक, रेव पार्टी में सापों का जहर इस्तेमाल किया जाता था. बता दें कि नोएडा पुलिस ने पहले बरामद हुए सापों के जहर को एफएसएल (FSL Report) भेजा था. इस मामले में अब जो रिपोर्ट आई है उसमें यह स्पष्ट तौर पर खुलासा हो गया है कि रेव पार्टी में जहरीले कोबरा और करैत जैसे सापों के जहर का इस्तेमाल किया जाता था. ऐसे में अब एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

पीएफए ने दर्ज कराई थी एफआईआर

जानकारी रहे कि मामला पिछले साल यानी 2023 का है. जब एक एनजीओ पीएफए (पीपल्स फॉर एनिमल्स) से जुड़े ऑफिसर गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस से एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत की थी. एफआईआर में गौरव गुप्ता ने कहा था कि एल्विश यादव जिंदा सापों के साथ एनसीआर के फार्म हाउस में वीडियो शूट करवाता है. इसके अलावा एफआईआर में इस बात का भी जिक्र किया गया था कि गैरकानूनी रूप से रेव पार्टी में सापों के जहर का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं, रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों के शामिल होने की भी खबर सामने आई थी.

पार्टी में कौन पहुंचाता था ड्रग्स

एल्विश यादव पर रेव पार्टी में स्नेक वैनम समेत कई दूसरे ड्रग्स का इस्तेमाल करने का आरोप था. जिसके माध्यम से वह पीएफए के सदस्यों को कहा कि उसने एल्विश की पार्टी में ड्रग पहुंचाया था. जांच में पुलिस को राहुल यादव के पास से 20 एमएल जहर मिला था.

5 सांपों की निकाली गई थी विष ग्रंथि

वहीं दूसरी ओर, सांपों को वन विभाग ने मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा था. जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि 5 कोबरा की विष ग्रंथि निकाली गई थी. जबकि चार सांप विषैले नहीं थे. जांच के बाद उन सापों को छोड़ दिया गया था.

Dipesh Thakur

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

10 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

10 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

59 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago