देश

आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटाई, पार्टी ने कहा था- चेक क्लियर नहीं हो रहे

IT seized Congress account: इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा ली है. थोड़ी देर पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि आयकर विभाग ने पार्टी के खातों को सीज कर दिया है. पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने थोड़ी देर पहले प्रेस वार्ता कर कहा था कि खाते सीज होने के कारण चेक क्लियर नहीं हो रहे हैं. विभाग ने यूथ कांग्रेस और पार्टी से 210 करोड़ की रिकवरी मांगी है. वहीं माकन ने कहा था कि क्राउड फंडिंग वाले खाते भी सीज कर दिए गए हैं.

अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि आयकर विभा ग ने उनके सभी खाते सीज कर दिए हैं. इतना ही विभाग ने क्राउड फंडिंग वाले खाते को भी फ्रीज कर दिया है. अजय माकन ने कहा कि यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है.

ये भी पढ़ेंः  Elvish Yadav से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, FSL की रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा; अब होगी कार्रवाई

देश के लोकतंत्र पर हुई कार्रवाई

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने कहा कि अभी हमारे बिजली के बिल भरने और कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं हैं. खाते सीज होने से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की गतिविधियां भी प्रभावित होंगी. अजय माकन ने कहा कि यह कार्रवाई कांग्रेस पार्टी पर नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र पर हुई है. उन्होंने कहा कि यह खाते किस आधार पर फ्रीज किए गए हैं यह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

210 करोड़ किसी उद्योगपति के नहीं है

माकन ने कहा कि आयकर विभाग ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है. उन्होंने कहा कि यह पैसा किसी पूंजीपति का नहीं बल्कि चंदा इकट्ठा करके जुटाया गया है. यूपीआई के जरिए लोगों ने पैसे जमा कराए हैं. यूथ कांगेस का पैसा मेंबरशिप के जरिए जुटाया गया है.

ये भी पढ़ेंः न्याय यात्रा में तेजस्वी बने ड्राइवर, राहुल गांधी बोले- ‘किसका विकास हो रहा है… मोदी सरकार किसान-मजदूर विरोधी…’

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

27 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

37 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

38 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago