देश

संदेशखाली जा रहे भाजपा डेलीगेशन को पुलिस ने रोका, मंत्री अन्नपूर्णा बोलीं- हमे रोकने की बजाय शाहजहां को पकड़े

Sandeshkhali Violence Update: पश्चिम बंगाल के नाॅर्थ 24 परगना जिले में हुई संदेशखाली हिंसा को लेकर राजनीति चरम पर है. जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को भाजपा की 6 सदस्यीय महिलाओं की जांच कमेटी संदेशखाली पहुंची. लेकिन टीम को पुलिस ने रोक लिया. इस पर टीम की संयोजक और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जितनी मुस्तैदी आपने हमें रोकने में लगाई उतनी अगर हिंसा के मुख्य आरोपी को पकड़ने में लगाई होती तो आज हमें यहां आने की नौबत ही नहीं आती.

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को 2 केंद्रीय मंत्री और 4 सांसदों की कमेटी का गठन किया था. कमेटी में केंद्रीय अन्नूपर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, सुनिता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल शामिल हैं. वहीं उधर सुप्रीम कोर्ट में हिंसा की निष्पक्ष जांच को लेकर पीआईएल दायर की गई है. इसकेे लिए केंद्रीय एजेंसियों और एसआईटी गठन की बात भी याचिका में ही गई है.

ये भी पढ़ेंः आयकर विभाग ने सीज किए कांग्रेस के खाते, अजय माकन बोले- यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा

पुलिस से झड़प में घायल हो गए थे बीजेपी अध्यक्ष

संदेशखाली में महिलाओं ने पिछले सप्ताह विरोध प्रदर्शन किया था. वहीं 14 फरवरी को भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पीड़ितों से मिलने गए थे. इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई. पुलिस की झड़प में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बुरी तरह घायल हो गए उनका कोलकाता के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हम पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहते हैं

बीजेपी डेलीगेशन का नेतृत्व कर रही केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हम पीड़ित बहनों को न्याय दिलाना चाहते हैं. शाहजहां के गुंडे जब महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे थे तब पुलिस कहां थीं. आज हमे रोकने के लिए इतनी भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है. अगर पुलिस इतनी मुस्तैदी दिखाती तो आज महिलाओं को ये दिन नहीं देखना पड़ता. भाजपा के डेलीगेशन में शामिल महिलाओं ने कहा कि हम पीड़िताओं से मिलना चाहते हैं जाने दीजिए.

ये भी पढ़ेंः न्याय यात्रा में तेजस्वी बने ड्राइवर, राहुल गांधी बोले- ‘किसका विकास हो रहा है… मोदी सरकार किसान-मजदूर विरोधी…’

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

2 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

22 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

33 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago