देश

पॉकेट में एक रु की कलम और 171 करोड़ का महल, केजरीवाल किस बात के आम आदमी?- कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Congress On CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर चल रहा विवाद अभी थमता नहीं दिख रहा है. भाजपा ने जहां पहले इसके रेनोवेशन को लेकर 45 करोड़ खर्च करने की बात कही थी वहीं अब कांग्रेस ने इससे चार कदम आगे आते हुए इससे ज्यादा की धनराशि खर्च करने की बात कह दी.

बड़े कपड़े और 171 करोड़ का महल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर कई गंभीर आऱोप लगाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली के CM अपनी साइज से बड़े कपड़े इसलिए पहनते हैं ताकि खुद को आम आदमी की तरह दिखा सकें. वहीं उन्होंने कहा कि वे एक रुपए की कलम रखते हैं और चप्पल पहनते हैं. केजरीवाल को बंगले को लेकर किए भी उन्होंने बड़ी बात कह दी. अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल का महल 45 करोड़ नहीं बल्कि 171 करोड़ का बना है. वहीं उन्होंने कांग्रेस की पूर्व सीएम शीला दीक्षित कांग्रेस को असल सादगी की मिसाल बताया.

केजरीवाल के मकान के लिए तोड़े गए…

अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के सीएम के मकान का दायरा बढ़ाने के लिए कई अधिकारियों के मकान गिराए गए. वहीं अजय माकन ने दावा किया कि उनके लिए सीडब्ल्यूजी खेल गांव में 6 करोड़ प्रति फ्लैट की दर से 21 फ्लैट खरीदे गए. इस पर आए खर्च को भी केजरीवाल के महल पर हुए खर्चे में जोड़ा जाना चाहिए.

इसे भी पढें: UP News: जेल से छूटकर आए बेटे की पिता ने ही कर दी हत्या, भाई ने भी दिया साथ

अजय माकन ने केजरीवाल पर लगाते हुए कहा कि, दिल्ली के बजट में सीएम आवास पर 45 करोड़ या 171 करोड़ रुपये के खर्च की बात नहीं कही गई. वहीं केजरीवाल पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हेरिटेज बिल्डिंग गिराने और 28 पेड़ काटने का आरोप भी लगाया. वहीं उन्होंने कहा कि केजरीवाल के शराब घोटाले की पहली शिकायत कांग्रेस पार्टी ने की थी. केजरीवाल सरकार को भ्रष्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि 171 करोड़ रुपये में खुद का महल बनाने वाले वो किस बात के आम आदमी? वहीं उन्होने लोकपाल पर केजरीवाल की चुप्पी पर भी निशाना साधा.

Rohit Rai

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

9 hours ago