देश

UP News: जेल से छूटकर आए बेटे की पिता ने ही कर दी हत्या, भाई ने भी दिया साथ

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक पिता ने अपने बेटे पर गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि बेटा हाल ही में जेल से छूटकर घर आया था. इस घटना में पिता के साथ मृतक के भाई ने भी अंजाम दिया. जानकारी सामने आ रही है कि बेटे पर हत्या का आरोप लगने के बाद से ही पिता उससे नाराज चल रहा था, इसीलिए उसे मौत के घाट उतार दिया.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में एक पिता ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां बरसा कर अपने बेटे को मौत की नींद सुला दिया. आरोपी पिता के साथ उसका भाई भी इस मामले में शामिल रहा. मृतक कुछ दिनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया था. इस पूरे मामले में मृतक के मामा ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो सभी ये जानकर हैरान रह गए कि युवक को मौत की नींद सुलाने वाला और कोई नहीं, उसका पिता और भाई ही थे.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “हो सके तो अपने बेटे की आवाज़ सुन लेना…” खाप चौधरियों से बोले बृजभूषण शरण सिंह

पूरे मामले को लेकर पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि, थाना बादलपुर में मृतक के मामा ने सूचना दी थी कि 7 मई की सुबह उनका भांजा घर पर आंगन में सो रहा था. सुबह 5 बजे सोते समय उनके भांजे को 3 अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गयी है और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब छानबीन की तो पता चला कि घटना को मृतक के पिता और उसके भाई ने ही अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक को चार गोलियां मारी थी. दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीमे गठित कर दी गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

2 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

15 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

26 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago