देश

Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 10 नवंबर तक प्राइमरी स्कूल बंद

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात बद से बदतर हो गए हैं. बीती रात दिल्ली में AQI 999 दर्ज किया गया. इसके नोएडा और गाजियाबाद में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर काफी बढ़ गया है. दिल्ली की खतरनाक स्थिति को देखते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने प्राइमरी स्कूलों में 10 तारीख तक बंद करने का ऐलान किया है. इस दौरान कक्षा 6-12 तक स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने का विकल्प दिया है.

दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने के आदेश जारी

दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ” दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे. ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है.”

पर्यावरण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

वहीं इसी बीच वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एनसीआर राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के साथ तुरन्त बैठक बुलाने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा है. दिल्ली के हालात काफी बिगड़ गए हैं. जिसको लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है.

ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार

बता दें कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से उपर पहुंच गया है. जहरीली हो चुकी दिल्ली-एनसीआर की हवा में लोगों का दम घुटने लगा है. लोगों को आंखों में जलन, पानी आना, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में हालत काफी गंभीर हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, लोगों में बढ़ रही है सांस की बीमारियां, AQI 400 के पार

बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा रहने लायक नहीं बची है. नोएडा के सेक्टर 116 का एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 445 है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPBC) के अनुसार नोएडा के सेक्टर 1 में AQI 410 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. द्वारका सेक्टर-8 में AQI 400 के पार कर 486 पहुंच चुका है तो जहांगीरपुरी में 463 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 480 दर्ज किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

27 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

42 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

1 hour ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

2 hours ago