देश

Rajasthan Election: “राजस्थान में कांग्रेस की लड़ाई ED से है”, बीजेपी को गहलोत ने दी चुनौती- दम है तो मुकाबला करो

राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है. कांग्रेस-बीजेपी के नेता ताबड़तोड़ रैलियां करके जनसमर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान नेता एकदूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी बीच सीएम गहलोत ने शनिवार को भीलवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. गहलोत ने कहा कि जितना काम कांग्रेस की सरकार ने किया है, उसके हिसाब से बीजेपी कहीं लड़ाई में नहीं है. कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ ED से है.

ईडी को लेकर बीजेपी पर हमला

अशोक गहलोत ने कहा कि “ईडी हमारे प्रदेश अध्यक्ष के पीछे पड़ी है. उन्हें दो बार दिल्ली बुलाया गया. इसके अलावा मेरे बेटे वैभव को भी ईडी ने दिल्ली बुलाया. कोई केस नहीं, कोई FIR नहीं, कोई शिकायत नहीं. इतना जरूर है कि शिकायत करने वाले बीजेपी के लोग हैं.”

“बीजेपी में दम है तो सामने आकर मुकाबला करे”

अशोक गहलोत ने कहा कि ” इनकम टैक्स, ईडी और CBI जैसी जांच एजेंसियों को आर्थिक अपराध करने वालों पर एक्शन लेना चाहिए. लंदन में बैठे विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर इन संस्थाओं को कार्रवाई करनी चाहिए. ये सभी कई सालों से फरार चल रहे हैं. सीएम गहलोत ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि सरकारों को गिराने के लिए ई़डी का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में जब चुनी हुई सरकारें गिरेंगी तो लोकतंत्र का क्या होगा? अगर बीजेपी में दम है तो सामने आकर मुकाबला करे.”

यह भी पढ़ें- “मेरी पूरी जिंदगी अकेले कट रही है, पहले मेरी शादी कराओ”, चुनाव में ड्यूटी लगने पर शिक्षक ने पत्र लिखकर रखी शर्त

बीजेपी नहीं चाहती है कि हम काम करें- गहलोत

अशोक गहलोत इससे पहले भी केंद्र सरकार पर हमला बोला था. जब उनके बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने नोटिस भेजा था. गहलोत ने उस समय कहा था कि ये मेरे बेटे या फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई का सवाल नहीं है. इन्होंने पूरे देश में ऐसा माहौल बना रखा है. हमने दो गारंटी की घोषणा की है, लेकिन ये लोग नहीं चाहते हैं कि बच्चे, महिलाएं, युवाओं के लिए हम काम करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

59 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago