देश

RSS के शताब्दी वर्ष पर दिल्ली से नागपुर तक बड़े आयोजन, राजधानी में मोहन भागवत करेंगे मंथन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर रहा है. इसकी शुरुआत 26 से 28 अगस्त तक दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम से होगी. इस कार्यक्रम का शीर्षक है ‘100 वर्ष की संघ यात्रा : नए क्षितिज’ जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों से संवाद करेंगे. वे इस दौरान दिल्ली (Delhi) में एक सप्ताह के प्रवास पर रहेंगे.

कौन-कौन आमंत्रित?

इस संवाद में मीडिया, शिक्षा, धर्म और कूटनीति जैसे 17 क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. साथ ही बीजेपी (BJP) और संघ परिवार (Sangh Parivar) के अन्य संगठनों के वरिष्ठ नेता भी इस दौरान भागवत से मुलाकात कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-PM मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर दी शुभकामनाएं, ज्ञान के मार्ग पर चलने की दी सलाह

नागपुर में कब होगा आयोजन?

इसके बाद 2 अक्टूबर को नागपुर में विजयादशमी उत्सव का आयोजन होगा जो संघ (RSS) के शताब्दी समारोह (Centenary celebrations) की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है. इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और सरसंघचालक मोहन भागवत का संबोधन भी होगा. देशभर की शाखाओं में विजयादशमी पर विशेष आयोजन होंगे जिसमें स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारों को लोगों तक पहुंचाएंगे.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को दी शादी की सलाह, राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा कि सब हंस पड़े?

शताब्दी वर्ष के तहत जिला स्तर पर भी बैठकों और सामाजिक एकता कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. इसी क्रम में 5 से 7 सितंबर को जोधपुर में RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी. इसमें 32 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा, सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago