प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं दुनिया भर के जीवन को प्रकाशित करती रहती हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों की याद दिलाती हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये शिक्षाएं मानवता को एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती हैं.
पीएम मोदी ने आशा की व्यक्त
पीएम मोदी ने आशा व्यक्त की कि हम सदैव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें और एक बेहतर दुनिया के निर्माण का प्रयास करें.
हम सदैव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं दुनिया भर के जीवन को प्रकाशित करती रहती हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों की याद दिलाती हैं. ये शिक्षाएं मानवता को एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती हैं. हम सदैव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें और एक बेहतर ग्रह के निर्माण का प्रयास करें.’
Warm greetings on the sacred occasion of the Parkash Purab of Sri Guru Granth Sahib Ji.
The timeless teachings of the Sri Guru Granth Sahib Ji continue to illuminate lives across the world, reminding us of the values of compassion, humility and service. The teachings inspire… pic.twitter.com/amyvRHV3Yh
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2025
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की योजनाओं का दिख रहा असर, मछली उत्पादन में हुई 104% की बढ़ोतरी
पीयूष गोयल ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी अमर वाणी हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों का संदेश देती है जो मानवता को एकता और सद्भाव से जोड़ती है. आइए, हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लें.”
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
उनकी अमर वाणी हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों का संदेश देती है जो मानवता को एकता और सद्भाव से जोड़ती है।
आइए, हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लें। pic.twitter.com/BjWoTc2QsZ
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 24, 2025
ओम बिरला ने शेयर किया पोस्ट
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरु वाणी का मनन तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का दिव्य उपदेश सत्य, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. यह दिन हम सभी को बंधुत्व, समानता और शांति का संदेश देता है.”
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरु वाणी का मनन तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का दिव्य उपदेश सत्य, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह दिन हम सभी को बंधुत्व, समानता और शांति का संदेश देता है।#GuruGranthSahibji pic.twitter.com/1XLVB5Qox7
— Om Birla (@ombirlakota) August 24, 2025
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

