Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को दी शादी की सलाह, राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा कि सब हंस पड़े?

Bihar News: बिहार के अररिया जिले में महागठबंधन की एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहौल मजाकिया भी रहा और सियासी बयानबाजी भी देखने को मिली.

Bihar News: बिहार के अररिया जिले में महागठबंधन की एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहौल मजाकिया भी रहा और सियासी बयानबाजी भी देखने को मिली. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि वो एक व्यक्ति विशेष के ‘हनुमान’ हैं. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि हम चाहते हैं कि जनता के मुद्दों पर बात हो न कि किसी नेता की व्यक्तिगत ब्रांडिंग पर बात होनी चाहिए. उन्होंने चिराग पासवान (Chirag Paswan) को लेकर कहा,

“आज का मुद्दा चिराग पासवान नहीं हैं न ही जनता उन्हें पूछती है.”

संविधान बचाने की लड़ाई- तेजस्वी यादव

इसी कड़ी में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आगे कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है और संविधान को बचाने की लड़ाई चल रही है. हालांकि उन्होंने चिराग पर सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए मजाकिया अंदाज में सलाह देते हुए कहा,

“वो हमारे बड़े भाई हैं, उन्हें अब शादी कर लेनी चाहिए.”

राहुल गांधी ने ली चुटकी

इस पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी चुटकी ली. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये बात मुझपर भी लागू होती है. फिर मजाक में उन्होंने बोला कि तेजस्वी के पिता जी (लालू यादव) से इस बारे में बात चल रही है. राहुल की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और माहौल कुछ और ही हो गया.

इसे भी पढ़ें-Delhi News: दिल्ली में महिला तस्करों का बड़ा गिरोह पकड़ा गया, 5 करोड़ की हेरोइन बरामद

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती हो या शिकायतों पर कार्रवाई कहीं कोई पारदर्शिता नहीं दिखती है. उनका आरोप था कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए संसद में ऐसा कानून लाया गया जिससे जांच या कार्रवाई मुश्किल हो जाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read