निक्की के पति का बयान
Nikki Murder Case Noida: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी विपिन भाटी के चेहरे पर क्रूरता को अंजाम देने के बाद भी कोई शिकन या पश्चाताप का भाव नहीं है. शनिवार को गिरफ्तार होने के बाद जब पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया और उसके पैर में गोली लगी, तब भी उसकी जुबान से एक ही बात निकली, “मुझे कोई पछतावा नहीं है…”. यह बयान न सिर्फ उसकी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि एक सवाल भी खड़ा करता है कि क्या यह सिर्फ एक व्यक्ति की क्रूरता है, या एक ऐसे समाज की विकृति, जहां दहेज के लिए एक इंसान की जान ले लेना ‘सामान्य’ बात मानी जाती है.
रिपोर्ट के अनुसार, दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने वाले पति विपिन का बयान (Nikki Murder Case Vipin Bhati Statement) सामने आया है. विपिन ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है, पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत सामान्य बात है. मैंने निक्की को नहीं मारा, वह खुद मरी. विपिन का यह बयान उसके एनकाउंटर के बाद आया है, जिसमें पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी. विपिन पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी निक्की को दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जला दिया था.
ये भी पढ़ें: पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो
निक्की की बड़ी बहन कंचन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने विपिन और उसके परिवार के सदस्यों पर दहेज के लिए निक्की की हत्या का आरोप लगाया था. कंचन ने बताया कि निक्की को कई दिनों तक पीटा गया और प्रताड़ित किया गया. वे 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे.
निक्की के 6 साल के बेटे ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको थप्पड़ मारा, फिर लाइटर से आग लगा दी. निक्की की मां ने बताया कि उन्होंने विपिन को एक कार, एक बाइक और सोना दिया था, लेकिन वह इससे भी अधिक चाहता था.
ये भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में पति के अवैध संबंधों का खुलासा, देखें विपिन भाटी का वायरल वीडियो
विपिन के एनकाउंटर के बाद निक्की के पिता ने कहा कि उसके छाती में गोली मारनी चाहिए. विपिन के पिता और भाई फरार हैं, और एफआईआर में उसकी मां दया का भी नाम है. इस बीच विपिन का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो 2024 का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि उसका एक लड़की के साथ एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. पुलिस इस एंगल में भी जांच कर रही है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…