दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर जनसुनवाई के दौरान हमला हो गया. सीएम रेखा गुप्ता अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रही थीं,इसी दौरान किसी ने पत्थर जैसी चीज उन की तरफ फेंकी.
दिल्ली पुलिस ने सीएम पर हुए हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच सिविल लाइंस थाना पुलिस को सौंपी गई है.
वहीं सीएम रेखा गुप्ता पर हुए इस हमले की बीजेपी ने कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही दिल्ली बीजेपी ने दावा किया है कि हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स की सुनवाई न होने से नाराज था. अपनी समस्या लेकर सीएम रेखा गुप्ता के पास जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचा था. इसी दौरान उसने सीएम पर हमला बोल दिया. आरोपी दिल्ली का ही रहने वाला है.
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री (CM Rekha Gupta) पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. वे दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं. यह विरोधियों की साज़िश है. इसके पीछे एक राजनीतिक साज़िश लगती है. दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। सभी तथ्य सामने आ जाएंगे.”
यह भी पढ़ें- दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, पुलिस ने स्कूलों में चलाया सर्च ऑपरेशन
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने भी घटना की निंदा की है. उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला अक्षम्य अपराध है. एक महिला, एक बेटी, जो रात-दिन सिर्फ दिल्ली की सेवा में लगी है, उन पर हमला करने वाले और करवाने वाले दोनों कायर हैं और अपराधी हैं. ऐसे अपराधियों की हिम्मत नहीं कि वो तर्क और तथ्यों के आधार पर बात कर सकें.”
कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुवाई के दौरान हमले की कोशिश एक कायराना हरकत है. जो आयुष्मान कार्ड से, देवी बसों से, सुधरते सीवर सिस्टम से, साफ होती यमुना से डर रहे हैं, वो अब ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं. जनता के जनादेश से चुनी हुई संकल्पित सरकार दिल्ली के विकास की खातिर न झुकेगी न रुकेगी.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…