Reliance Retail: सरकार ने GST में बड़ा बदलाव करते हुए टैक्स स्लैब को आसान बना दिया है. अब सिर्फ दो टैक्स दरें 5% और 18% होंगी, जबकि जरूरी चीज़ों पर टैक्स बिल्कुल खत्म कर दिया गया है. इस फैसले से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और त्योहारी सीज़न में खरीदारी करना आसान होगा.
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि यह सुधार देश में खपत आधारित ग्रोथ को बढ़ावा देगा. उन्होंने इसे एक ऐसा फैसला बताया जो महंगाई को कम करेगा, बिजनेस को आसान बनाएगा और पूरे रिटेल सेक्टर में ग्रोथ लाएगा.
सरकार ने बुधवार को GST का नया ढांचा पेश किया, जिसमें पुराने पांच टैक्स स्लैब को घटाकर दो कर दिया गया है. साथ ही तंबाकू, सिगरेट और गुटखा जैसे लग्ज़री और ‘सिन’ प्रोडक्ट्स पर 40 प्रतिशत का विशेष टैक्स लगाया गया है. वहीं दूध, पनीर, रोटी, पराठा और यहां तक कि पिज़्ज़ा ब्रेड जैसी चीज़ों को ज़ीरो टैक्स कैटेगरी में डाल दिया गया है.
रिलायंस रिटेल ने साफ कहा है कि वो इस टैक्स कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएगा. कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा,
“हमारा वादा है कि जैसे ही लागत घटेगी, ग्राहक की जेब में उसका असर दिखेगा. हम पहले दिन से ही हर प्रोडक्ट पर नई दरों का फायदा देंगे.”
अब बटर, घी, चीज़, कंडेन्स्ड मिल्क, स्नैक्स, पास्ता, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और शैम्पू-टूथपेस्ट जैसी चीज़ें सिर्फ 5% टैक्स पर मिलेंगी. इससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़े-त्योहारी सीजन से पहले GST में कटौती, आम आदमी को राहत और अर्थव्यवस्था को बूस्ट
कंपनी ने यह भी कहा कि इस बदलाव से किसानों, छोटे उद्योगों, सप्लायर्स और किराना दुकानों को भी फायदा होगा. कुल मिलाकर, यह GST रिफॉर्म हर वर्ग के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…
Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…
Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…
Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…