देश

भगत सिंह कोश्यारी को राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि याचिका खारिज

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ दायर मानहानि याचिका को खारिज कर दिया है. दरअसल शिकायतकर्ता एस पी (SP) गुप्ता की मौत के बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है. भगत सिंह कोश्यारी के राज्यपाल पद पर रहते हुए वर्ष 2017 में उनके खिलाफ मेसर्स सनएयर होटल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एस पी गुप्ता ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था.

भगत सिंह कोश्यारी को मिली कानूनी राहत

सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने मार्च 2023 में कोश्यारी को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था. जबकि यह मामला एमपी/एमएलए कोर्ट राऊज एवेन्यु कोर्ट में चलना चाहिए था. जिसके खिलाफ कोश्यारी ने वकीलों के माध्यम से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर हाई कोर्ट ने उन्हें पेशी से छूट दे दिया था. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले को सुनने का अधिकार नही है. क्योंकि इस कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में यह नही आता है.

आपराधिक मामला खारिज

जिसके बाद मामले को हाई कोर्ट राऊज एवेन्यु कोर्ट भेज दिया गया था. राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भी कोश्यारी को पेश होने का आदेश दिया गया, जिसके बाद कोश्यारी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उनको राहत मिल गई थी. हालांकि शिकायतकर्ता एस पी गुप्ता के बेटे ने मामले को आगे बढ़ाने की कोर्ट से गुजारिश की, लेकिन कोर्ट ने इस आग्रह को खारिज करते हुए कहा कि इसमें शिकायतकर्ता की मौत हो गई है. यह आपराधिक मामला है, इसलिए मुकदमा को आगे नही बढ़ाया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago