मालेगांव केस (Malegaon case) में 17 साल बाद NIA कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुना दिया है. अदालत ने बीजेपी के पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) और कर्नल पुरोहित समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद ATS के रिटायर्ड अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है. रिटायर्ड अधिकारी के खुलासे ने सभी को चौंका दिया है. उनकी माने तो RSS अध्यक्ष को पकड़ने के लिए बोला गया था.
ATS के रिटायर्ड अधिकारी महबूब मुजावर (Mehboob Mujawar) ने बताया कि मुझे आदेश दिया गया था कि इस केस में किसी तरह से मोहन भागवत को फंसाया जाए. उनका कहना है कि भागवत को इसलिए पकड़ लाने के लिए बोला गया था कि जिससे साबित किया जा सके कि मालेगांव ब्लास्ट भागवा आतंक था.
सेवानिवृत्त एटीएस अधिकारी महबूब मुजावर ने कहा कि मुझे आदेश दिया गया था कि किसी तरह मोहन भागवत को इस मामले में फंसाया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि भागवत को इसलिए पकड़ने के लिए बोला गया था ताकि यह साबित हो सके कि मालेगांव विस्फोट भागवा आतंक था.
सेवानिवृत्त अधिकारी महबूब मुजावर ने बताया कि इस केस में मुझे इसलिए जोड़ा गया था कि बालेगांव ब्लास्ट को भागवा आतंक प्रमाणित किया जाए. मुझे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत को फंसाने के लिए आदेश दिया गया था. इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि किसने आदेश दिया था. उन्होंने बताया कि ये आदेश उस समय केस की जांच कर रहे परमबीर सिंह ने दिया था.
इसे भी पढ़ें-Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए PM Modi ने जनता से मांगे सुझाव, इस ऐप के जरिए दे सकते हैं राय
महबूब मुजावर आगे कहते हैं कि इस मामले में जिन लोगों की हत्या हुई थी, उनके नाम भी पुलिस की चार्जशीट में दर्ज किए गए थे ताकि उन्हें जिंदा दिखाया जा सके. उन्हें मृत लोगों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कहा गया था. उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने कोई गलत काम करने से इनकार कर दिया तो उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया लेकिन वे निर्दोष साबित हुए.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…