पंजाब पुलिस की एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां अमृतसर में पुलिस ने सेना कैंटोनमेंट और एयरबेस की गोपनीय जानकारियां लीक करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर रहे थे.
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सेना के कैंटोनमेंट क्षेत्रों और वायुसेना ठिकानों की संवेदनशील जानकारियां व तस्वीरें लीक करने के आरोप में दो व्यक्तियों — पलाक शेर मसीह और सूरज मसीह — को गिरफ्तार किया है.
प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से जुड़े हुए हैं. इनकी यह कड़ी हरप्रीत सिंह के माध्यम से स्थापित हुई थी, जो इस समय अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरप्रीत सिंह ने जेल से ही इन आरोपियों को निर्देश दिए थे और गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुँचाई जा रही थीं.
अधिकारिक गुप्त अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस नेटवर्क से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा होने की उम्मीद है. इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि लीक हुई जानकारियां और तस्वीरें देश के संवेदनशील सैन्य ठिकानों से जुड़ी थीं, जिनका दुश्मन देश द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता था.
पुलिस द्वारा पूछताछ और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों के नेटवर्क, मददगारों और विदेश से मिले निर्देशों का भी पता लगाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले में सतर्क हो गई हैं और जांच में सक्रिय सहयोग कर रही हैं.
पंजाब पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि इस केस में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध संपर्कों और वित्तीय लेन-देन के सुराग मिले हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…