Vaishakh Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है. इस दिन किया गया स्नान और दान विशेष फलदायी होता है. मान्यता है कि पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. हर माह आने वाली पूर्णिमा धार्मिक रूप से खास मानी जाती है. ऐसे में वैशाख माह की पूर्णिमा का महत्व भी बहुत अधिक है. ऐसे में आइए जानते हैं इस वर्ष यह तिथि कब है और कौन से मुहूर्त में स्नान-दान करना उत्तम रहेगा.
इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 11 मई को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा. पूर्णिमा तिथि का समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा. वैशाख पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से सुबह 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. वहीं अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है. वैशाख पूर्णिमा के दिन यह दोनों मुहूर्त स्नान-दान के लिए बहुत ही शुभ और उत्तम रहेगा.
वैशाख पूर्णिमा के भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इसके साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा का विधान भी है. पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा का पाठ करता है. साथ ही भगवान को केला और तुलसी दल आदि का भोग लगाता है उसके परिवार में हमेशा खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…