देश

सैफ अली खान पर हमला मामले में आया बड़ा मोड़, आरोपी को सिम कार्ड किसने मुहैया कराई? पुलिस ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने बताया कि अभिनेता पर हमला करने वाले आरोपी को सिम कार्ड मुहैया कराने वाली महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. महिला का नाम खुकुमोई शेख है.

महिला से पुलिस ने की पूछताछ

मुंबई पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल में महिला से पूछताछ करने के लिए गई थी. पुलिस ने खुकुमोई शेख का बयान दर्ज किया. हालांकि, अभी तक जांच में महिला की भूमिका पर कोई संदेह नहीं पाया गया है. पुलिस का कहना है कि अगर महिला ने आरोपी को सिम कार्ड देने में मदद की है, तो जांच इस दिशा में आगे बढ़ सकती है.

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि खुकुमोई शेख को अभी तक केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उसे न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. आरोपी तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

फिंगरप्रिंट आरोपी से मैच नहीं हुए

बता दें कि इससे पहले पुलिस को घटनास्थल से मिले 19 फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. आरोपी शहजाद के नमूने उस रिपोर्ट से मैच नहीं हुए थे.

सीआईडी (अपराध जांच विभाग) ने सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरप्रिंट के सैंपल और मामले में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट को मैच कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. सीआईडी ने मुंबई पुलिस को फिंगरप्रिंट सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी, यानी कि घटनास्थल से कलेक्ट किए गए नमूनों में से 19 नमूने आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं. आरोपी शरीफुल की सभी दस उंगलियों के निशान राज्य की सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे.

यह भी पढ़ें- Delhi: बुराड़ी में गिरी 4 मंजिला इमारत, मलबे में फंसे कई मजदूर

सीआईडी ने सिस्टम-जनरेटेड रिपोर्ट के माध्यम से इस बात की पुष्टि की थी और बताया था कि घटनास्थल से कलेक्ट किए गए 19 फिंगरप्रिंट जो उन्हें भेजे गए थे, वे आरोपी के फिंगरप्रिंट से मैच नहीं हुए. इसके बाद इस रिपोर्ट को पुणे सीआईडी सुपरिटेंडेंट को भेजा गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

2 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

3 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago